back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी थामेंगे सपा का हाथ, 15 फरवरी को हो सकती है औपचारिक एंट्री

कांग्रेस छोड़ चुके वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। इस खबर से यूपी की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनाव भले दूर हों, लेकिन राजनीतिक हलचल अभी से तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले वरिष्ठ मुस्लिम नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब नई राजनीतिक पारी की तैयारी में हैं। चर्चा है कि वह 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव स्वयं उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। उनके साथ कुछ पूर्व विधायक भी सपा का रुख कर सकते हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई सरगर्मी देखने को मिल रही है। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद सिद्दीकी के अगले कदम को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थीं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की, लेकिन अब सपा में संभावित शामिल होने की खबर ने सियासी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का राजनीतिक सफर कई अहम पड़ावों से गुजरा है। कांग्रेस में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी का प्रमुख चेहरा रह चुके हैं। एक समय उनकी पहचान पार्टी प्रमुख मायावती के भरोसेमंद सहयोगी के तौर पर होती थी। हालांकि, साल 2017 में बसपा से उनका निष्कासन हो गया, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का रुख किया। लेकिन कांग्रेस में भी उनका साथ लंबा नहीं चला। 24 जनवरी को उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले के साथ ही कुछ अन्य नेताओं ने भी संगठन से दूरी बनाने का संकेत दिया, जिससे प्रदेश की सियासत में नई चर्चाओं ने जन्म ले लिया।

इस्तीफे के पीछे क्‍या थी वजह ?

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़ते समय साफ संकेत दिए थे कि वह पार्टी के अंदरूनी हालात और काम करने के तरीके से संतुष्ट नहीं थे। उनके मुताबिक, संगठन की कार्यप्रणाली उन्हें असहज महसूस कर रहे थे। साथ ही यह चर्चा भी रही कि उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पा रहा था, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ी।

उनका इस्तीफा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीतियों को धार देने में जुटे हैं, यह घटनाक्रम सियासी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। राजनीतिक जानकार इसे विपक्षी दलों की सक्रिय तैयारियों से भी जोड़कर देख रहे हैं, जहां संभावित नई राजनीतिक साझेदारियां आने वाले चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...