back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीर में नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, हेरोइन और हथियार सहित 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर, 2 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मिलकर दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार करके एक इंटर-डिस्ट्रिक्ट नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उनके कब्जे से 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ ही हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बारामूला पुलिस और सेना (52 आरआर) ने चेनाद क्रॉसिंग पर नियमित जांच के दौरान, बारामूला में दो व्यक्तियों के साथ एक वाहन (टिपर) को रोका। पुलिस ने कहा, जांच के दौरान वाहन से 800 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। दोनों व्यक्तियों की पहचान खहमोह रफियाबाद, बारामूला निवासी निसार अहमद खान और कुपवाड़ा के लुंथा तंगधार निवासी मोहम्मद रफीक खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे कहा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वे अब हिरासत में हैं। अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान, उन्होंने स्वीकार किया है कि वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के साथ काम कर रहे हैं और लश्कर के सहयोगियों/ओजीडब्ल्यू के साथ काम करने के अलावा, लश्कर के आकाओं के साथ निकट संपर्क में रहे हैं। उनके खुलासे पर, एक एके-47 मैगजीन, एके-47 के 15 लाइव राउंड और एक चीनी ग्रेनेड भी बरामद किया गया है, जिसे उन्होंने अंदर छिपा रखा था। बयान के अनुसार, दोनों आतंकवादी सहयोगियों को प्रतिबंधित पदार्थ बेचने का काम दिया गया था और इस तरह प्राप्त धन का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया जाता था। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...