back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘आज या कल में दहल जाएगी मायानगरी’ मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिली धमकी, जांच जारी

पहलगाम हमले के दुख से देश अभी तक उबरा भी नहीं है कि मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें मुंबई को दहलाने की बात कही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में धमकी भरे ईमेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरा देश अभी तक पहलगाम हमले के दुख से गमगीन है। भारत का एक एक व्यक्ति चाहता है कि पाकिस्तान को नक्शे से खत्म कर दिया जाए। हालांकि दोनो देशों के बीच सीजफायर हो गया है। अब मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें आज या कल में मुंबई को बम धमाकों से दहलाने की बात कही गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि एक दो दिन में शहर मे ब्लॉस्ट होने वाला है। मुंबई पुलिस कंट्रोल के मिली इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस चला रही है तालाशी अभियान

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में यह ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस की साइबर टीम इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि ये धमकी किसने दी है। आईपी एड्रेस के जरिए धमकी देने वाले के बारे में पता लगाने की कोशिश की जारी है। अब तक धमकी के जितने भी मामले आए हैं, वे सभी फर्जी निकले हैं। हालांकि, पुलिस ऐसी किसी भी धमकी को हल्के में लेने की गलती नहीं करती।

धमकी मिलने का सिलसिला लगातार जारी

यह पहला मामला नहीं है कि जब मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश मिला हो। इससे पहले मई की शुरुआत में भी मुंबई पुलिस को ऐसा ही धमकी भरा मैसेज आया था। धमकी देने वाले ने कहा था कि अंधेरी ईस्ट के एक फ्लैट में एक बैग रखा हुआ है। पुलिस ने आनन फानन में जांच शुरू की जिसके बाद कॉल के फेक होने का पता चला। आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था। इसलिए पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की। अप्रैल में भी मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...