back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटावा में कथित कथावाचक कांड पर सांसद रामजीलाल सुमन का बयान, कहा- ‘सभी को कथा पढ़ने का अधिकार’

कथित कथावाचक के खिलाफ मारपीट और अभद्र करने के मामले में सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। इस बीच, मामले में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश के जनपद इटावा में कथा वाचक से मारपीट और अमर्यादाति व्यवहार का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना है। इस मामले पर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है। तो वहीं, कथित कथावाचक के खिलाफ मारपीट और अभद्र करने के मामले में सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। इस बीच, मामले में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। अब समाजवादी पार्टी महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बयान सामने आया है। 

इटावा की घटना पर सपा सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रामजीलाल सुमन ने कहा, “यह दो समाज और जातियों का टकराव नहीं दो विचारधाराओं टकराव का है। राज्यसभा सांसद ने कहा, “जो वेद और शास्त्रों की जानकारी रखता है, वही पंडित है, वह दलित भी हो सकता है, पिछड़ा भी हो सकता है। कथा पढ़ने का अधिकार सबको है।

हम दलितों और पीड़ितों शोषितों के खिलाफ 

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा, दलित और पिछड़ों का सम्मान किया जाएगा और जो इसके खिलाफ है उसका विरोध किया जाएगा। सपा नेता कहा कि हम उस विचारधारा के विरोध में है जो दलितों और पीड़ितों शोषितों के खिलाफ अत्याचार कर रहे हैं। जो जाति के नाम पर गुनाह करेगा, हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

बीजेपी की विदाई पर सपा की रणनीति 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि सपा बिहार में चुनाव लड़ेगी या नहीं, यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। बीजेपी को सत्‍ता से कैसे हटाना है इसे लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर रही है। इस दौरान, आजम खान की पत्नी के बयान पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि आजम खान के बेटे ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने हमारी जितनी मदद की है उतनी किसी ने नहीं की है।

चंद्रशेखर आजाद के नजर बंद पर क्‍या कहा  

नगीना सांसद ओर आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज में नजर बंद किए जाने पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि, यह दूसरी पार्टी का मसाला लेकिन कोई अगर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है किसी पीड़ित से कोई मिलने आता है तो इस तरह का कार्य नहीं होना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...