back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी आज जम्मू में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

जम्मू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर में करीब 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी यहां सांबा जिले के पल्ली ग्राम पंचायत में पंचायत राज दिवस में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर की यह पहली यात्रा है। मोदी के दौरे से पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और इसी मंत्रालय में राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल शनिवार को जम्मू पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह प्रधानमंत्री की रैली के लिए व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जम्मू में डेरा डाले हुए हैं। मोदी के पल्ली पंचायत के ऐतिहासिक दौरे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नियमित बैठकें करते रहे हैं। उद्घाटन की जा रही विकास परियोजनाओं में केंद्र शासित प्रदेश के दो क्षेत्रों के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करने के लिए बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग शामिल है। 8.45 किलोमीटर लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किलोमीटर कम कर देगी और यात्रा के समय को लगभग डेढ़ घंटे कम कर देगी। प्रधानमंत्री 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेज का भी शिलान्यास करेंगे। देश के हर जिले में 75 जल निकायों के विकास और कायाकल्प की कोशिश करते हुए प्रधानमंत्री अमृत सरोवर नाम से एक नई पहल की शुरूआत करेंगे। जम्मू-कश्मीर में जन औषधि केंद्रों के नेटवर्क का और विस्तार करने और सस्ती कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 100 केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा। ये केंद्र शासित प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में स्थित हैं। मोदी पल्ली में 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे, जो इसे कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बना देगा। पंचायती राज मंत्रालय ने सभी ग्राम पंचायतों से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देश भर में विशेष ग्राम सभा बैठकों को आयोजित करने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने का उद्देश्य पंचायतों और ग्राम सभाओं, स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...