back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे…AAP मुख्यालय में मनीष सिसोदिया ने जमकर साधा BJP पर निशाना

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय में आप नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गई और देर शाम को वो तिहाड़ जेल से बाहर भी आ गए। शनिवार को सिसोदिया दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए। भगवान के दर्शन के बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट गए। राजघाट से वो सीधे आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जल्द ही जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे असली साथी अभी भी जेल में बंद हैं। वो जल्द बाहर आएंगे। जिसके बाद उन्होंने जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे के नारे लगाए। इस दौरान वहां भारी संख्या में आम आदमी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

ED और CBI का जाल अरविंद केजरीवाल के लिए बुना गया

लोगों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘ईमानदारी के प्रतीक के रूप में अरविंद केजरीवाल का नाम पूरे देश में मशहूर हो गया था। इसलिए ED व CBI का जाल बुना गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। वह अपने किसी भी एक राज्य में ईमानदारी से काम नहीं दिखा सकी। भ्रष्टाचार का एक ही काल है और वो केजरीवाल हैं। आपके आंसुओं ने मुझे मजबूती दी है। मैं समझ रहा था कि 7-8 महीने में न्याय मिल जाएगा, लेकिन 17 महीने बाद सच्चाई की जीत हुई है’

डेढ़ साल से दिल्ली जलबोर्ड को नहीं मिला पैसा

मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले 1.5 सालों से दिल्ली जलबोर्ड को पैसा नहीं दिया गया है। आपके घरों के आगे के सीवर बंद हैं, नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। और ये सब सिर्फ केंद्र की तानाशाही की वजह से हो रही है। 

बीजेपी की ट्रेनिंग अंग्रेजों से माफी मांगने से हुई है- संजय

वहीं इस दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को सलाह दूंगा कि वो भले ही नफरत की राजनीति में आगे रह सकती है, लेकिन जब लड़ने की बारी आएगी तो आम आदमी पार्टी से टकराने की हिम्मत मत करना। हमारी ट्रेनिंग संघर्ष से हुई है और तुम्हारी ट्रेनिंग अंग्रेजों से माफी मांगने की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...