नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु की एक कंपनी में महिला के कपड़ों को लेकर शख्स ने उस पर एसिड अटैक करने की धमकी दी। इस पर कंपनी ने उसे बाहर का रास्ता दिखाते हुए काम से निकाल दिया। महिला के पति ने इससे सबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थी।
कंपनी ने नौकरी से निकाला
शख्स का नाम निकिथ शेट्टी है। जिस कंपनी में वह काम करता है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि उसे नौकरी ने निकाल दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ केज दर्ज किया गया है।
कंपनी ने पोस्ट में क्या कहा
इसके बाद निकिथ को कंपनी से निकाल दिया गया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि, “हमें बताते हुए खेद हो रहा है कि हमारे कर्मचारी निकिथ शेट्टी ने दूसरे कर्मचारी के पसंद के कपड़े पहनने पर धमकी दी है। इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। कंपनी सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निकाल दिया है।”
महिला के पति ने X पर किया पोस्ट
जिस महिला के ऊपर शख्स ने तेजाब फेंकने की धमकी दी है उसके पति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि, ‘’ये व्यक्ति मेरी पत्नी को उसकी पसंद के कपड़े पहनने को लेकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। कृपया करने इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए जिससे इस घटना को होने से रोका जा सके।” इसके साथ ही महिला के पति शहबाद अंसर ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को टैग भी किया है।
मार्केटिंग एजेंसी में काम करता था शख्स
निकिथ इटीयोस डिजिटल सर्विसिस में काम करता था। जो एक मार्केटिंग एजेंसी है। कई लोगों ने कंपनी को शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद दिया है। शख्स ने केवल इसलिए धमकी दी थी क्योंकि उसे उस महिला के कपड़े पहनने का तरीका पसंद नहीं था।




