नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम राजनीतिक फायदे के लिए रखा गया है और यह एक तरह से “राजनीतिक होली” खेली जा रही है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया राजनीति से प्रेरित
सीएम ममता ने कहा कि वह इस ऑपरेशन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन सरकार इसका प्रचार करके वोट बैंक बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश के विपक्षी दल विदेशों में लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, तब केंद्र सरकार रैलियों में व्यस्त है और जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही।
पीएम मोदी को खुली चुनौती
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा, “अगर आपमें हिम्मत है तो कल ही लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कीजिए। हम तैयार हैं, बंगाल तैयार है।” साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लाइव डिबेट की चुनौती भी दी।
महिलाओं के सम्मान पर तीखी टिप्पणी
सीएम ममता ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा, “हम सभी का सम्मान करते हैं लेकिन अपने आत्म-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।
बीजेपी नेता पर हमला
ममता बनर्जी ने मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जो घटना वहां हुई, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी जिसके नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें बड़ी बातें करने का हक नहीं है। ममता बनर्जी के इन बयानों से साफ है कि आने वाले समय में राजनीतिक माहौल और गरम होने वाला है। अब देखना यह होगा कि पीएम मोदी और बीजेपी की ओर से इस पर क्या जवाब आता है।




