back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ममता बनर्जी ने BSF को बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए ठहराया दोषी, कहा-बीएसएफ की गलती के लिए हमें गाली न दे केंद्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए BSF को दोषी बताया है। उन्होंने कहा है कि बीएसएफ की गलती के लिए TMC को गाली नहीं देनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2 जनवरी 2025 को मोदी सरकार और सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि मोदी सरकार की षड्यंत्रकारी योजना के तहत BSF बांग्लादेशी आतंकवादियों को पश्चिम बंगाल में घुसपैठ की अनुमति दे रही है, जिससे राज्य में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है।

BSF घुसपैठियों की सहायता कर रही है: ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रशासनिक बैठक के दौरान कहा कि BSF अलग-अलग क्षेत्रों से पश्चिम बंगाल में घुसपैठ करा रही है। BSF ऐसा करके महिलाओं को प्रताड़ित कर रही है। बॉर्डर हमारे नियंत्रण में नहीं है, इसलिए अगर कोई TMC पर घुसपैठ का आरोप लगाता है तो मै बताना चाहती हूं कि यह BSF की जिम्मेदारी है। TMC को दोष न दिया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि BSF घुसपैठियों को भारत में घुसने में सहायता कर रही है। उनका मकसद पश्चिम बंगाल को अस्थिर करना है।  

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा है कि ये घुसपैठिए BSF इस्लामपुर, सीताई, चोपड़ा के रास्ते से भारत में प्रवेश कर रहे हैं। हमारे पास इसकी खबर है। इसका विरोध क्यों नहीं किया जा रहा है? अगर किसी को भी लगता है कि वे TMC की वजह से पश्चिम बंगाल में घुसपैठ कर रहे हैं तो उन्हें चेतावनी दी जानी चाहिए क्योंकि TMC ये काम नहीं करती है।

हाल में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ पर बयान दिया था

ममता बनर्जी के इन आरोपों से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब हाल में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बांग्लादेश से हो रही घुसपैठ के कारण पश्चिम बंगाल में शांति भंग हो रही है बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसका अधिकतर हिस्सा नदी-घाटियों और जंगलों के कारण संवेदनशील और असुरक्षित है। इन इलाकों से घुसपैठ की घटनाएं चर्चा का विषय बनी रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर माह मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵