back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूजा की थाली में रखें ये 5 चीजें, जानिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल

पूजा की थाली में रखें ये 5 चीजें, जानिए किन चीजों का होता है इस्तेमाल लाइफस्टाइल डेस्क। सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 3 अगस्त, सोमवार के दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन भाई- बहन का पवित्र त्योहार है। बहनें अपने भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करती हैं। अक्सर पूजा की थाली तैयार करते समय बहुत सी चीजों का ध्यान नहीं रहता है। आमतौर पर बाजार में रेडीमेड पूजा की थाली मिल जाती है, परंतु इस बार कोरोना वायरस की वजह से बाहर का समान का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। आप घर में आसानी से पूजा की थाली तैयार कर सकती हैं। अगर आप अपने हाथों से भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करेंगी तो भाई भी आपसे खुश हो जाएगा। आज हम आपको बताएंगे पूजा की थाली में किन 5 चीजों का होना बहुत जरूरी होता है… राखी पूजा की थाली तैयार करते समय सबसे पहले पूजा की थाली में भाई के लिए एक खूबसूरत सी राखी रख लें। आप राखी बाजार से भी खरीद सकती हैं और घर पर भी बना सकती हैं। रोली पूजा की थाली में रोली रखना न भूलें। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर तिलक करने के लिए रोली की आवश्यकता पड़ेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पहले तिलक लगाने की परंपरा है। तिलक लगाने का वैज्ञानिक महत्व भी होता है। माथे के बीचों बीच में तिलक लगाने से शरीर में शक्ति का संचार होता है और व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। अक्षत या चावल माथे पर तिलक करने के बाद अक्षत या चावल भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माथे पर तिलक लगाना शुभ होता है। दीपक पूजा की थाली में दीपक भी रख लें। रक्षाबंधन के दिन भाई की आरती उतारने के लिए आपको दीपक की आवश्यकता पड़ेगी। मिठाई पूजा की थाली में मिठाई रखना न भूलें। रक्षाबंधन में भाई को मिठाई भी खिलाई जाती है। आप घर में भी आसानी से स्वादिष्ट मिठाईयां बना सकती हैं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...