back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुनिया ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा – विधायक बाड़ेबंदी में मना रहे हैं त्योहार

पुनिया ने गहलोत पर साधा निशाना, कहा – विधायक बाड़ेबंदी में मना रहे हैं त्योहार जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने विधायकों को इधर उधर घुमा रहे हैं जिससे उन्हें त्यौहार बाड़ेबंदी में मनाना पड़ रहा है। डा़ पूनिया ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि श्री गहलोत विधायकों को लेकर जैसलमेर भी बकरीद के दिन गए हैं और खुद ही उनको पहले बकरा मंडी बता रहे थे। गहलोत के जीवन में शायद ऐसा अवसर नहीं आया होगा कि उनको अपनी कही हुईं बातें खुद को स्वीकार करनी पड़ रही हैं। यूपी : कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन करने वालों ने भरा 56 करोड़ 17 लाख का चालान अभी वह विधायकों को इधर से उधर होटलों में घुमा रहे हैं, उनको बाड़े में कैद कर रखा है, विधायकों को त्यौहार भी होटल में ही मनाने का मजबूर किया जा रहा है, गहलोत का संविधान का उल्लंघन करने का पुराना नाता रहा है जबकि वह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जैसलमेर में लग्जरी होटल में बाड़े में बंद हैं, मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों और विधायकों पर विश्वास नहीं है, इसलिए उन्हें पुलिस के कड़े पहरे में होटल के बाड़े में बंद कर रखा है। पहले जयपुर के होटल में रखा और अब जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया है। बिहार पुलिस बॉलीवुड से जुडे़ गुनाहगारों के चक्रव्यूह को तोड़ने में जुटी डा़ पूनिया ने कहा कि गहलोत के पास संख्या होती, भरोसा होता, तो शायद यह नौबत नहीं आती कि विधायकों को इधर से उधर घुमाते फिरते। लगता है कि उन्हें खुद संख्या पर भी भरोसा नहीं है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...