back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ जाने की कर रहे हैं तैयारी तो इन नियमों का करें पालन, यात्रा रहेगी सुखद

प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ मेले में इस बार कई श्रद्धालु स्नान के लिए आएंगे। अगर आप भी इस बार प्रयागराज महाकुंभ आना चाहते हैं तो आपको इसके कुछ विशेष नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में हर साल कुंभ लगता है। लेकिन इस साल महाकुंभ लगने जा रहा है। ये शाही मेला 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह मेला 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ मेले का आयोजन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करते हैं। महाकुंभ में होने वाले स्नान को भी शाही स्नान कहा जाता है। अगर आप भी महाकुंभ में आने की योजना बना रहे हैं तो इससे जुड़े सारे नियमों के बारे में जरूर जान लें। 

महाकुंभ का पहला नियम

महाकुंभ मेले में स्नान करने का ही मुख्य नियम होता है। आपको बता दें कि सबसे पहले महाकुंभ में सबसे पहला स्नान नागा साधु करते हैं, इसके बाद अखाड़े के अन्य साधु संतों का स्नान होता है, और फिर अंत में आम श्रद्धालुओं को स्नान करने की अनुमति मिलती है। ये धार्मिक परंपरा कई सदियों से चली आ रही है। इसलिए किसी भी श्रद्धालु को साधु संत से पहले स्नान करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

महाकुंभ का दूसरा नियम

महाकुंभ जाने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए अगर आप गृहस्थ हैं तब आपको स्नान करते समय 5 डुबकी लगाना चाहिए। ऐसा मन जाता हैं कि अगर आप 5 से काम डुबकी लगाते हैं तो आपका स्नान अधूरा मन जाता है। 

महाकुंभ का तीसरा नियम

महाकुंभ में स्नान करने के बाद आपको सूर्य भगवान को जल अर्पित करना चाहिए। स्नान करते समय आप हाथ में जल लेकर सूर्या देवता का मंत्र का उच्चारण करते हुए जल को नीचे अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर परिवार में भगवान की कृपा बानी रहती है। 

महाकुंभ का चौथा नियम

महाकुंभ में स्नान करने के बाद आपको दान जरूर करना चाहिए क्योंकि गंगा स्नान करने के बाद दान करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। इसके साथ ही आपको महाकुंभ के समक्ष प्रसिद्ध लेटे हनुमान जी मंदिर और वासुकी नाग मंदिर के दर्शन करने की विशेष मान्यता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Prayagraj Magh Mela 2026: बसंत पंचमी पर संगम में आज आस्था का सैलाब, 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2026 के तहत चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...