नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महाकुंभ 2025 की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। महाकुंभ में शामिल होने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, ये सुनिश्चित करने के लिए यूपी सरकार ने कई सुविधाएं शुरू की हैं। इन्हीं में से एक ही E Pass बनवाने की सुविधा। अगर आप या आपके परिजन महाकुंभ में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो अपना इलेक्ट्रॉनिक पास जरूर बनवाएं। चलिए जानते हैं कि कितने तरह के पास बनाए जाएंगे और पास के रंगों का मतलब क्या होगा।
ई-पास सिस्टम से भक्तों की संख्या को मैनेज करना
गौरतलब है कि प्रयागराज में महाकुंभ में भारी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में ई-पास सिस्टम से कुंभ में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी सरकार के पास होगी और लोगों को मैनेज करने में आसानी होगी। किसी भी अप्रिय स्थिति में यात्रियों की पहचान करना और उन्हें सहायता प्रदान करना आसान हो जाएगा।
इनके लिए लागू होगी ई-पास की सुविधा
E-Pass की सुविधा वीवीआईपी व्यक्तियों, मीडिया संस्थान, पुलिस सेवा और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए जारी किया जा रहा है। यह मेले में ट्रैफिक व भीड़ को कंट्रोल करने में मदद करेगा। प्रयागराज संगमस्थल तक जाने वाले लोगों की यात्रा को ई पास सुविधाजनक बनाएगा।
किसके लिए कौन से रंग का E-Pass
सफेद रंग – सफेद रंग का ई-पास उच्च न्यायालय, वीआईपी, विदेशी राजदूत और अप्रवासी भारतीयों के लिए जारी किया गया है।
केसरिया रंग- केसरिया रंग का ई-पास अखाड़ों व धार्मिक संस्थाओं के लिए जारी किया गया है।
पीला रंग- पीले रंग का ईपास वेंडर, फूड कोर्ट और मिल्क बूथ जैसी सुविधाओं से जुड़े लोगों के लिए रहेगा।
आसमानी रंग- मीडिया संस्थानों व पत्रकारों के लिए आसमानी रंग का ई पास जारी हुआ है।
नीला रंग- पुलिस बल को अपने साथ नीले रंग का ई पास रखना होगा।
लाल रंग- इमरजेंसी सर्विसेस से जुड़े लोगों के लिए




