back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्वोत्तर राज्यों में बुधवार को दिखाई देगा चन्द्रग्रहण

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। देश के पूर्वोत्तर भाग में बुधवार को चंद्रोदय के बाद थोड़े समय के लिए पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। चन्द्र ग्रहण 26 मई को शाम को चंद्रोदय के बाद दिखना शुरू होगा। यह चंद्रग्रहण दोपहर 3.15 पर शुरू होगा और शाम 6.23 बजे तक चलेगा। इस दौरान 4.39 से 4.58 के बीच पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार चंद्रग्रहण सिक्किम को छोड़कर पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दिखाई देगा। द्वीप समूह में यह करीब 45 मिनट तक देखा जा सकता है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में यह दो मिनट से लेकर करीब आधा घंटा तक दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा उत्तर और दक्षिण अमेरिकी, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई देशों में भी दिखाई देगा। इसके बाद देश में नवंबर माह की 19 तारीख को अरुणाचल और असम के पूर्वी भाग में आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व व आंशिक चंद्रग्रहण पृथ्वी के सूर्य और चन्द्रमा के बीच में आ जाने की वजह से बनता है। इस दौरान सूर्य के प्रकाश से चमकने वाला चन्द्रमा अंधकार में डूब जाता है और पृथ्वी पर रात में उसकी रोशनी नहीं पहुंच पाती है। यह घटनाक्रम केवल पूर्णिमा के दिन ही होता है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

Chandra Grahan 2026: इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, बढ़ सकती हैं चुनौतियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च 2026 का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵