back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP लोकसभा स्पीकर का पद रख सकती है अपने पास, डिप्टी स्पीकर पद पर कांग्रेस ने भी ठोका है दावा

24 जून से नई लोकसभा का पहला सत्र शुरू होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रखेगी। वहीं डिप्टी स्पीकर का पद JDU या TDP को दे सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन भी हो चुका है। अब सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद को लेकर बैठकें कर रही है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रख सकती है, लेकिन डिप्टी स्पीकर पद जेडीयू या टीडीपी को दे सकती है। इसके अलावा विपक्ष की नजरें भी डिप्टी स्पीकर पद पर गड़ी हुई हैं। 

डिप्टी स्पीकर पद पर है कांग्रेस की नजर

कांग्रेस चाहती है कि डिप्टी स्पीकर का पद उसे मिलना चाहिये। इसको लेकर राहुल गांधी ने अपना उम्मीदवार उतारने की बात भी कह दी है। वहीं कांग्रेस के इस बयान पर दलीलें दी जा रही है कि बीजेपी के कड़िया मुंडा को यूपीए ने डिप्टी स्पीकर बनाया था। इसलिए डिप्टी स्पीकर का पद कांग्रेस को दे देना चाहिये।

राजनाथ सिंह को दिया गया है कमान

वहीं एनडीए गठबंधन ये चाहता है कि लोकसभा स्पीकर या डिप्टी स्पीकर का चुनाव बिना किसी हंगामें के हो जाए। इसके लिए एनडीए ने राजनात सिंह को जिम्मेदारी दी है। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह का सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में बराबर स्वीकार्यता है। इसलिए बीजेपी ने इसकी जिम्मेदारी राजनथा सिंह को दे दी है। राजनाथ सिंह विपक्ष और भाजपा के सहयोगी दलों से बातचीत कर एक आम राय बनाने की कोशिश करेंगे।

24 जून से नई लोकसभा का पहला सत्र शुरू होगा

24 जून से नई लोकसभा का पहला सत्र शुरू होगा। इस दौरान नए सांसदों का शपथ ग्रहण, राष्ट्रपति का अभिभाषण इत्यादी कार्य होंगे। बता दें कि 2014 और 2019 में बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। इसलिए बीजेपी ने लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रखी थी। हालांकि इस बार परिस्थितियां अलग हैं।

भारतीय जनता पार्टी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत लाने में नाकाम जरूर रही, लेकिन इस बार भी सभी अहम मंत्रालय अपने पास ही रखी है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵