नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव का शोर खत्म हो चुका है। जनता ने अपना जनादेश दे दिया है। अब लोगों के नई सरकार बनने का इंतजार है। इस लोकसभा चुनाव में जनता ने एनडीए को सरकार बनाने का बहुमत दिया है। जबकी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को बहुमत के आंकड़े से थोड़ा दूर रखा है। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) देश में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। जनता ने इस चुनाव में बीजेपी को अकेले के दम पर 240 सीटें दी है।
6 जून को शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी
वहीं दूसरी तरफ इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नए बने इंडी गठबंधन को देश की जनता ने 234 सीटें दी है। हलांकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने भी 234 सीटों के सरकार बनाने को लेकर कोई खुला दावा नहीं किया है। लेकिन कई बार बंद कमरो से इसके कुछ संकेत देखने को मिले है। चुकी इंडी गठबंधन के दल अब भी बहुमत के आंकड़े से दूर है। ऐसे में उनके द्वारा भी बार-बार अन्य पार्टियों को साथ आने का आह्वान किया जा रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी आज 6 जून को शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं।
क्या हो सकता है प्रेस कॉन्फ्रेंस मुद्दा?
गौरतलब है की चुनाव नतीजों के बाद यह राहुल गांधी द्वारा की जाने वाली दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडिया के सरकार बनाने वाले सवाल पर जवाब दे सकते है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गाधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी हो सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





