back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान में कोरोना के लगातार दूसरे दिन भी दो हजार से कम नए केस ही सामने आए

इस्लामाबाद, 2 जून (आईएएनएस)। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना की रफ्तार में कमी आ रही है। यहां पर बीते दो दिनो में दो हजार से भी कम मामले दर्ज किये गये हैं। पाकिस्तान में 1,843 नए संक्रमणों के साथ बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 2,000 से कम मामले सामने आए, जिससे देश भर में कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 924,667 हो गई। देश भर में पॉजिटिविटी अनुपात 3.9 प्रतिशत है। पाकिस्तान ने अब लगातार नौवें दिन पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे दर्ज किया है। देश रिकवरी की ओर बढ़ रहा है। जियो टीवी ने बताया, नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 47,183 परीक्षण किए गए, जिनमें से 1,843 पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 80 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई, जिससे देश भर में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 20,930 हो गई। देश का एक दिवसीय कोविड-19 दैनिक मौत का आंकड़ा आज लगातार 12वें दिन 100 से नीचे बना हुआ है। सक्रिय मामलों की संख्या 55,052 है जबकि लगभग 848,685 लोग अब तक वायरस से उबर चुके हैं। आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक सिंध में कोरोनावायरस के मरीजों की कुल संख्या 309,647 पहुंच गई है जबकि अब तक 4,920 लोगों की मौत हो चुकी है. पंजाब में, कोविड -19 रोगियों की कुल संख्या 334,760 है और वायरस के कारण अब तक 9,784 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बलूचिस्तान में कुल रोगियों की संख्या 24,583 है और मरने वालों की संख्या 270 तक पहुंच गई है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...