नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शुक्रवार को हाथरस पहुंचकर हाथरस सत्संग हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों से मुलाकात की। हाथरस जाते समय राहुल गांधी कुछ देर अलीगढ़ में भी रुके और हाथरस सत्संग त्रासदी के पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। इस हादसे में मारे गए सभी 123 लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है और उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात भी की। इस दौरान एक पीड़ित परिवार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कोई उचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं थी। वहीं दूसरे व्यक्ति ने बता कि राहुल गांधी ने हमें आश्वासन दिया है कि वो अपनी पार्टी के माध्यम से हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्संग स्थल पर प्रशासन अच्छा नहीं था नहीं तो हमारे परिवार के एक सदस्य को बचाया जा सकता था।
क्या है मामला?
2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। घायलों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। दरअसल सत्संग कराने वाला बाबा जब सत्संग कराकर वापस जा रहे थे तब उनके चरण रज को लेकर लोग गाड़ी के पीछे टूट पड़े. जिसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से इतने लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद अब राजनीति भी तेज हो गई है।
पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
हादसे के बाद पुलिस ने सत्संग कार्यक्रम कराने वाले मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य आयोजकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 110, 126, 223 और 238 के तहत FIR दर्ज कर ली। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं। क्योंकि पुलिस ने अपने एफआईआर में सत्संग कराने वाले व्यक्ति बाबा भोला का नाम नहीं डाला है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




