back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों के आधार प्रमाणीकरण व बैंक खातों में सीधे लाभ राश‍ि पहुंचाने में कुरुक्षेत्र, रूपनगर और ब‍िलासपुर अव्‍वल

– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यान्वयन के दो वर्ष पूर्ण नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों के आधार प्रमाणीकरण व लाभपात्र किसानों को उनकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बुधवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र, पंजाब के रूपनगर और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले को पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सफल कार्यान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने यहां पूसा में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। समारोह में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला को पुरस्कार प्रदान किया। हरियाणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे। – विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों में 5 राज्यों व 15 जिलों को पुरस्कृत किया पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभिन्न श्रेणी के पुरस्कारों में 5 राज्यों व 15 जिलों को पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राज्यों व जिलों को पुरस्कृत किया। लाभपात्र किसानों के आधार प्रमाणीकरण कार्य में 97 प्रतिशत उपलब्धि व आधार आधारित भुगतान कार्य में 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए कर्नाटक राज्य, प्रत्यक्ष प्रमाणीकरण कार्य में 99 प्रतिशत तक व शिकायत निवारण में 60 प्रतिशत तक उपलब्धि के लिए महाराष्ट्र राज्य तथा दिसम्बर 2018 से मार्च 2019 के दौरान 01 करोड़ 53 लाख किसानों के पंजीकरण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया। पूर्वोत्तर व पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में किसानों के आधार प्रमाणीकरण कार्य में 98 प्रतिशत उपलब्धि के लिए अरूणाचल प्रदेश और प्रत्यक्ष प्रमाणीकरण कार्य में 75 प्रतिशत तक उपलब्धि व शिकायत निवारण में 56 प्रतिशत तक उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश को पुरस्कृत किया गया। किसानों के आधार प्रमाणीकरण व लाभपात्र किसानों को उनकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने के लिए उल्लेखनीय कार्यों के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के अतिरिक्त पंजाब राज्य के रूपनगर जिला व हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला को पुरस्कृत किया गया। किसानों के आधार प्रमाणीकरण व लाभपात्र किसानों को उनकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने के लिए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्वोत्तर व पहाड़ी क्षेत्र राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश के लाहौल व स्पीति जिलों व उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जिले को पुरस्कृत किया गया। किसानों की शिकायत निवारण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुणे, दोहाद व एसपीएसआर नैल्लोर जिला पुरस्कृत किसानों की शिकायतों के निवारण की दिशा में उल्लेखनीय कार्यो के लिए महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिला, गुजरात राज्य के दोहाद जिला व आंध्रप्रदेश के एसपीएसआर नैल्लोर जिला को पुरस्कृत किया गया। किसानों की शिकायतों के निपटान व समस्याओं के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्यो के लिए पूर्वोत्तर व पहाड़ी क्षेत्र राज्यों की श्रेणी में उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल जिला व हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला को पुरस्कृत किया गया। प्रत्यक्ष प्रमाणीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए महाराष्ट्र राज्य के अहमनगर जिला, आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिला व बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला को पुरस्कृत किया गया। प्रत्यक्ष प्रमाणीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्वोत्तर व पहाड़ी क्षेत्र राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला व उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून जिला को पुरस्कृत किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵