नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता रेप व हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय प्रेसिडेंसी जेल में बंद है, लेकिन उसका भौकाल वहां पर भी कम नहीं हुआ है। जेल में खाने के लिए रोटी-सब्जी परोसे जाने पर उसने गुस्सा जाहिर किया है। उसने रोटी-सब्जी की जगह अंडा और चाऊमीन खाने की मांग की है। हालांकि जेल में नियमों के अनुसार, सभी कैदियों को एक ही प्रकार का खाना बनता है। इसलिए संजय रॉय की अंडा चाऊमीन की मांग पूरी नहीं की जा सकी।
जेल कर्मचारियों के डांटने पर खाने को हुआ राजी
प्रेसिडेंसी जेल के सुत्रों ने बताया कि जब उसे रोटी-सब्जी परोसी गई तो वो काफी नाराज हो गया। उसने अंडा चाऊमीन की मांग की, लेकिन जेल कर्मचारियों के द्वारा डांटे जाने पर वो रोटी-सब्जी खाने के लिए राजी हो गया।
इससे पहले जब संजय रॉय को CBI की हिरासत में प्रेसिडेंसी जेल लाया गया तो वो जेल के कर्मचारियों से अनुरोध किया था कि उसे कुछ देर सोने दिया जाए। इस दौरान वो बड़बड़ाता हुआ पाया गया। उसके कुछ दिनों के बाद वो सामान्य हो गया।
मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से CBI ने 14वें दिन की पूछताछ
कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप व हत्या की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) कर रही है। इस मामले में CBI ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लगातार 14वें दिन पूछताछ की है। अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि एजेंसी पहले ही घोष से 140 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है।
वित्तीय घोटाले को लेकर भी CBI की रडार पर है संदीप घोष
बता दें कि, रेप व हत्या मामले के अलावा संदीप घोष, अस्पताल में वित्तीय घोटाले को लेकर भी CBI की रडार पर हैं। CBI ने उनके और लोगों के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज कर ली है। CBI के अधिकारियों ने पिछले रविवार को पूर्व प्रिंसिपल के आवास की तलाशी भी ली और उनसे पूछताछ की।
9 अगस्त को रेप कर की गई थी महिला डॉक्टर की हत्या
बता दें कि 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 1 आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है। मृतक ट्रेनी डॉक्टर की 12 अगस्त को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें बताया गया कि उसके साथ रेप व मारपीट के बाद उसकी गला और मुंह दबाकर हत्या की गई थी। घटना 9 अगस्त की सुबह 3-5 बजे के बीच होने का अनुमान है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये हुआ खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने डॉक्टर का बुरी तरह से यौन शोषण किया था। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर गहरे घाव थे। आरोपी ने डॉक्टर की चीख को दबाने के लिए उसकी नाक, मुंह और गले को लगातार दबाया। गला दबाने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया था। वहीं मृतका के दोनों आंख, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।





