back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape-Murder Case: …तो क्राइम सीन से हुई थी छेड़छाड? Kolkata Police ने किया बड़ा खुलासा

कोलकाता रेप-हत्याकांड से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंन्द्र बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि RG Kar Hospital में क्राइम सीन से छेड़छाड हुई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के जघन्य रेप-हत्याकांड से जुड़ा एक फोटो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कमरे में लोगों की भारी मौजूदगी देखकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है। हालांकि कोलकाता पुलिस ने CBI के इस दावे को खारिज करते हुए इस संभावना से इनकार किया है। Kolkata Rape Murder केस के क्राइम सीन का एक फोटो कोलकाता पुलिस ने जारी किया है। इसमें बताया है कि क्राइम सीन पर केवल वो लोग मौजूद थे जिनका मामले की जांच से संबंध था।

वायरल फोटो में दिख रही है भारी भीड़

कोलकाता कांड से जुड़ी वायरल फोटो जो सोशल मीडिया पर चर्चा बंटोर रही है उसने एक नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि जिस सेमिनार हॉल में घटना को अंजाम दिया गया था, वहां लोगों का हुजूम देखा जा सकता है। इस फोटो को देखकर आशंका जताई जा रही है कि संभव है कि क्राइम सीन से छेड़छाड़ की गई हो। हालांकि कोलकाता पुलिस ने ऐसी किसी भी संभावना से साफ इनकार कर दिया है।

कोलकाता पुलिस का क्राइम सीन से छेड़छाड़ से इनकार

कोलकाता पुलिस की DCP सेन्ट्रल इंदिरा मुखर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि- “हमने सवालों के घेरे में घिरी उस वायरल फोटो का संज्ञान लिया है। घटना के बाद उस क्षेत्र को कोर्डन ऑफ कर दिया गया था। मैं इस तस्वीर में मौजूद सभी लोगों की पहचान की पुष्टी कर सकती हूं, वे सभी जांच टीम से जुड़े हुए लोग थे।”

पीडिता की चादर के रंगों में बदलाव 

वायरल फोटो में पीडिता के शरीर से लिपटी चादर के रंगों मे भी बदलाव की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि कोलकाता पुलिस ने इन आरोपों से भी पल्ला झाड़ लिया है। DCP सेंट्रल इंदिरा मुखर्जी ने कहा- “हमने उस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है जो कई मीडिया चैनलों द्वारा दिखाई गई है।” पीडिता के माता पिता के दावे के विपरीत उन्होंने कहा- हमारे पास ग्रीन चादर होने के कोई सबूत नही हैं। चादर का रंग नीला ही था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्‍ली धमाके से दहशत में कोलकाता; भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर बड़ा फैसला, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले पर सोमवार धमाके के बाद कोलकाता में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच से पहले सुरक्षा व्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...