back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape and Murder Case: ममता बनर्जी को धमकी देने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, इंस्टा पर लगाई थी स्टोरी

इंस्टाग्राम के एक यूजर ने आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप व हत्या घटना से संबंधित अपने अकाउंट पर 3 स्टोरी अपलोड की थी। स्टोरी में पीड़िता की फोटो और पहचान का खुलासा किया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पीड़िता की फोटो शेयर करने और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि इंस्टाग्राम के एक यूजर ने आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप व हत्या घटना से संबंधित अपने अकाउंट पर 3 स्टोरी अपलोड की थी। इस स्टोरी में पीड़िता की फोटो और पहचान का खुलासा किया गया था। जिसको लेकर तलतला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

3 स्टोरी शेयर कर ममता बनर्जी को दी थी धमकी

सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी शख्स ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दो स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। वो स्टोरी बहुत ही भड़काऊ और समाज में अशांति पैदा करने वाली थीं। इसके अलावा वो स्टोरी समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा देने वाली थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

9 अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप कर की गई थी हत्या

बता दें कि, 9 अगस्त की रात को कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद सूबे और देश भर के लोग और डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। डॉक्टरों ने इसको लेकर कई दिनों तक देशव्यापी हड़ताल भी की। शुरूआत में इस केस की जांच कोलकाता पुलिस कर रही थी, लेकिन कोलकाता पुलिस के रवैये को देखते हुए डॉक्टरों ने प्रदर्शन करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया। डॉक्टरों का कहना था कि इस मामले में कोलकाता पुलिस आरोपियों को बचा रही है। लोगों ने कोलकाता पुलिस पर आरोपियों को बचाने और सबूत नष्ट करने के आरोप लगाए। हंगामा बढ़ता देख कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंप दी।

CBI कर रही मामले की जांच

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की जांच CBI कर रही है। CBI हर एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में बताया गया है कि CBI आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की कॉल डिटेल और चैट की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में CBI ने शनिवार देर रात तक करीब 13 घंटे तक घोष से पूछताछ की थी। इसके अलावा CBI मृतका के परिजनों के द्वारा बताए गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा, हर माह मिलेगा 1500 रुपये मासिक भत्ता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं के लिए एक नई योजना की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...