नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक ट्रक ड्राइवर से यूट्यूबर बने झरखंड के राजेश रवानी एक महीने में 4-5 लाख रुपये कमा लेते हैं। राजेश ने बताया कि वो इससे पहले ट्रक चलाकर महीने के 20000 से 30000 रुपये कमाते थे।
खाना पकाने के शौक ने किया मशहूर
खाने पकाने का शौक रखने वाले राजेश को उनके इसी शौक ने इंटरनेट पर मशहूर कर दिया है। उनके पास यूट्यूब पर 1.86 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सिद्धार्थ कनन के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो पहली बार अपना घर बना रहे हैं।
जीवन में किया मुश्किलों का सामना
अपनी जर्नी के बारे में राजेश ने बताया कि एक बार उनका एक्सीडेंट हो गया था और उनके हाथ में चोट लग गई थी। लेकिन चोट के बाद भी वो ट्रक चलाते थे। उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करना था और जो घर बना रहे हैं उसके लिए पैसे जुटाने थे। दरअसल राजेश अपनी कुकिंग की वीडियो डालकर फेमस हुए हैं। वो अलग अलग प्रकार के खाना बनाने का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हैं।
बच्चों के साथ मिलकर करते हैं काम
राजेश ने बताया कि एक बार उन्होंने वॉइस ओवर के साथ वीडियो डाला था लेकिन लोग उनसे चेहरा दिखाने के लिए कह रहे थे। इसके बाद उनके बेटे ने एक वीडियो बनाकर अपलोड किया जिसमें राजेश का चेहरा दिख रहा था। इस वीडियो के एक दिन में 4.5 लाख व्यू मिले। राजेश ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ मिलकर वीडियो अपलोड करते हैं। यह उनके परिवार के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता था।
झारखंड के पले बढ़े हैं, वहीं परिवार के साथ रहते हैं
राजेश झारखंड में पले बढ़े हैं। उनके पिता भी एक ड्राइवर थे जो 5 लोगों के परिवार को पालते थे। बहुत सारे संघर्षों के बाद राजेश इस मकाम पर पहुंचे हैं। उनकी यूट्यूब से अभी तक की सबसे अधिक कमाई 10 लाख रुपये है।
Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें





