नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। कोलकाता पुलिस इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर चुकी है। कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप रखा है। सीबीआई इस हत्याकांड को लेकर महिला आरजी कर अस्पताल के प्रिंसिपल से लेकर महिला डॉक्टर की पहचान वाले डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है। वहीं सोशल मीडिया में एक महिला एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट के माध्यम से दावा किया है कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर का आरोपी संजय सिंह नहीं है।
इस हत्याकांड के आरोपी 7 ट्रेनी डॉक्टर हैं
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इस हत्याकांड के आरोपी कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के ही 7 ट्रेनी डॉक्टर हैं, जिन्होंने महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। महिला एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने अपनी पोस्ट में कहा है कि वह आरजी कर अस्पताल की ही एक महिला डॉक्टर की इस हत्याकांड को लेकर अपनी दोस्त के साथ बंगाली में की गई बातचीत का ऑडियो का इंग्लिश में ट्रांसलेट कर रही हैं।
महिला एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने उस बातचीत का अनुवाद अपनी पोस्ट में किया है। जिसमे कहा गया है कि महिला डॉक्टर एक बहुत ही अच्छी इंसान थी। उसे फैकल्टी द्वारा परेशान किया जा रहा था। महिला डॉक्टर को कहा गया था कि वे उसकी थीसिस को पूरा नहीं करने देंगे। महिला डॉक्टर की 36 घंटे तक बिना रुके नाईट शिफ्ट लगा दी जाती थी। महिला डॉक्टर को पिछले 6 महीने से लगातार परेशान किया जा रहा था। जिसको लेकर महिला डॉक्टर ने जमकर विरोध किया था और उनके इस काले कारनामे को उजागर करने की चेतावनी तक दे डाली थी।
यह सब जानकारी महिला एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने अपने ट्विटर अकाउंट में दी है
महिला एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि प्रिंसिपल और उसके नेक्सस की इस काली करतूत की जानकारी चेस्ट डिपार्टमेंट के हेड, सीनियर पीजीटी से लेकर सभी को पता थी। महिला एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने अपनी लंबी पोस्ट में लिखा है कि डॉक्टर की रेप और मर्डर में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर ने भी मदद की थी। उन्होंने लिखा है कि कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के 7 ट्रेनी डॉक्टरों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इन 7 ट्रेनी डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सारा आरोप संजय रॉय पर डालने के लिए संजय सिंह को सेमिनार हॉल में जानबूझकर भेजा। क्योंकि वे जानते थे कि वह सेक्स एडिक्ट है और महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसका वीर्य ही उसे इस मामले का पूरा दोषी बना देगा। बता दें कि यह सब जानकारी महिला एक्टिविस्ट मधु किश्वर ने अपने ट्विटर अकाउंट में दी है, हम उनके इस दावे की पुष्टि नहीं करते हैं।





