back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Waqf Amendment Bill in Lok Sabha: भारी विरोध के बीच किरेन रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया वक्फ संशोधन बिल

केंद्र की एनडीए सरकार ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल Waqf Amendment Bill पेश कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह बिल पेश किया, जिसके बाद सदन में बहस शुरू हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र की एनडीए सरकार ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) पेश कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह बिल पेश किया, जिसके बाद सदन में बहस शुरू हुई। इस बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है।

वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में जोरदार बहस

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने किया विरोधलोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किए जाने पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने विरोध जताया। उन्होंने इसे लेजिस्लेचर को “बुलडोज” करने जैसा बताया और संशोधन प्रस्तावों की अनदेखी का मुद्दा उठाया। इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि सरकारी और गैर-सरकारी संशोधनों को समान समय दिया गया है

संसदीय प्रक्रिया पर उठे सवाल, स्पीकर ने दिया जवाब

आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाते हुए कहा कि नए प्रावधानों के साथ विधेयक को लाना तकनीकी रूप से सही नहीं है। उन्होंने रूल 81 को सस्पेंड किए बिना चर्चा करने पर आपत्ति जताई। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने जवाब दिया कि संसदीय समिति को किसी भी विधेयक में पूर्ण संशोधन करने का अधिकार है। गृह मंत्री अमित शाह ने विधेयक की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि संसदीय समिति की सिफारिशों को कैबिनेट ने स्वीकार किया और उन्हें विधेयक में शामिल किया गया।

किरेन रिजिजू ने पेश किया वक्फ संशोधन विधेयक

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया। उन्होंने बताया कि इस विधेयक पर अब तक सबसे अधिक याचिकाएं दायर की गई हैं। कुल 284 डेलिगेशन और 25 राज्यों के वक्फ बोर्डों ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि बिल में धार्मिक गतिविधियों में हस्तक्षेप का कोई प्रावधान नहीं है। “धार्मिक स्वतंत्रता पर असर नहीं” – रिजिजूरिजिजू ने स्पष्ट किया कि विधेयक का मकसद केवल संपत्ति प्रबंधन से जुड़ा है, न कि धार्मिक मामलों में दखल देना। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी मस्जिद के संचालन में हस्तक्षेप नहीं कर रही है।

“संशोधन नहीं लाते तो संसद भी वक्फ संपत्ति होती” – रिजिजू

विधेयक पर चर्चा के दौरान रिजिजू ने खुलासा किया कि 2013 में दिल्ली वक्फ बोर्ड ने संसद भवन को भी वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया था, जिसे यूपीए सरकार ने डिनोटिफाई किया था। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार यह संशोधन नहीं लाती, तो कई और संपत्तियां वक्फ में शामिल हो सकती थीं। इस बयान पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

विधेयक पर विपक्ष का विरोध, सरकार का जवाब

विपक्ष ने विधेयक को असंवैधानिक बताया, जबकि सरकार ने इसे ऐतिहासिक सुधार बताया। रिजिजू ने कहा कि पहले भी 1954 और 1995 में वक्फ कानून में बदलाव किए गए थे, तब इसे असंवैधानिक नहीं कहा गया। उन्होंने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। विधेयक पर आगे की प्रक्रियालोकसभा में विधेयक पर चर्चा जारी है। सरकार का दावा है कि यह संशोधन पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाने के लिए किया गया है। वहीं, विपक्ष इस पर विरोध जारी रखे हुए है।

Advertisementspot_img

Also Read:

संसद में कैसे ऑन-ऑफ होता है सांसदों का माइक? विवाद के बीच जानिए कैसे कंट्रोल होती है आवाज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद में माइक बंद होने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। कई बार विपक्ष के नेता आरोप लगाते हैं कि...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...