नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क।बांग्लादेश में लगातार बीते एक महीना से हिंसक प्रदर्शन हो रहे रहा। और धीरे-धीरे ये प्रदर्शन इतना बड़ा की जिसकी वजह से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये प्रदर्शन स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए थे। वहीं, अब वहां के हालात काफी बिगड़ गए जिसके कारण वहां की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोकर भारत के लिए उड़ान भरी। उनके इस कदम पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा ये हमारे लिए सम्मान की बात है।
कंगना रनौत ने किया ट्वीट
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपना देश छोड़कर भारत आने का फैसला किया। और भारत के लिए उड़ान भरी हालांकि अब आ रही खबर के अनुसार वो भारत पहुंच चुकी हैं। उनके भारत आने के इस फैसले पर मंडी से जीत हासिल करके बीजेपी की सांसद बनी कंगना रनौत ने ट्वीट करके लिखा, शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ भारत इस लिए आई क्योंकि उन्हें इस बात का अंदाजा हैं कि वो यहां सुरक्षित रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, पता नहीं क्यों भारत के लोग ही उंगली उठकर सवाल खाड़ा कर देते हैं कि राम राज्य क्यों? अब ये स्पष्ट हो गया कि क्यों। अगर बात मुस्लिम देशों की करें तो वहां तो खुद मुसलमान भी सुरक्षित नहीं है।
21221060d909a7a6c52853dc81a51622-Kangana Ranaut.jpeg
कंगना के बोल- ‘राम राज्य में हैं हम लोग’
कंगना अक्सर अपने सनसनी बयानों के लाइमलाइट में बानी रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि हिंदू और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। अब उन्होंने अपने ट्वीट पर बात करते हुए विपक्ष पार्टी को भी घेरे में ले लिया हैं। उन्होंने आगे कहा कि लगतार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन से जो खबरें आ रही है और वहां जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं।
भारत से लंदन जाएंगी शेख हसीना
इस समय बांग्लादेश में हिंसा लगतार हो रहा है। इसी बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे कर भारत आ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वो पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक इस बात का भी पता चल रहा है कि शेख हसीना कुछ दिन भारत में रहेंगी और इसके बाद वो यहां से लंदन जा सकती हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





