back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भारत आने पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन, बोलीं- इसलिए राम राज्य…

बांग्लादेश में तख्तापलट होने के कारण वहां की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। और देश छोकर भारत के लिए उड़ान भरी। वहीं, अब भारत आने को लेकर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली रफ़्तार डेस्क।बांग्लादेश में लगातार बीते एक महीना से हिंसक प्रदर्शन हो रहे रहा। और धीरे-धीरे ये प्रदर्शन इतना बड़ा की जिसकी वजह से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ये प्रदर्शन स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को मिलने वाले आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए थे। वहीं, अब वहां के हालात काफी बिगड़ गए जिसके कारण वहां की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोकर भारत के लिए उड़ान भरी। उनके इस कदम पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा ये हमारे लिए सम्मान की बात है।

कंगना रनौत ने किया ट्वीट 

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने अपना देश छोड़कर भारत आने का फैसला किया। और भारत के लिए उड़ान भरी हालांकि अब आ रही खबर के अनुसार वो भारत पहुंच चुकी हैं। उनके भारत आने के इस फैसले पर मंडी से जीत हासिल करके बीजेपी की सांसद बनी कंगना रनौत ने ट्वीट करके लिखा, शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ भारत इस लिए आई क्योंकि उन्हें इस बात का अंदाजा हैं कि वो यहां सुरक्षित रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, पता नहीं क्यों भारत के लोग ही उंगली उठकर सवाल खाड़ा कर देते हैं कि राम राज्य क्यों? अब ये स्पष्ट हो गया कि क्यों। अगर बात मुस्लिम देशों की करें तो वहां तो खुद मुसलमान भी सुरक्षित नहीं है।

21221060d909a7a6c52853dc81a51622-Kangana Ranaut.jpeg

कंगना के बोल- ‘राम राज्य में हैं हम लोग’ 



कंगना अक्सर अपने सनसनी बयानों के लाइमलाइट में बानी रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि हिंदू और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। अब उन्होंने अपने ट्वीट पर बात करते हुए विपक्ष पार्टी को भी घेरे में ले लिया हैं। उन्होंने आगे कहा कि लगतार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन से जो खबरें आ रही है और वहां जो हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं।

भारत से लंदन जाएंगी शेख हसीना

इस समय बांग्लादेश में हिंसा लगतार हो रहा है। इसी बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे कर भारत आ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर वो पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही सूत्रों के मुताबिक इस बात का भी पता चल रहा है कि शेख हसीना कुछ दिन भारत में रहेंगी और इसके बाद वो यहां से लंदन जा सकती हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...