नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कृषि कानून को वापस लाने वाले अपने बयान को वापस ले लिया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने बयान पर खेद जताते हुए एक वीडियो जारी किया है। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपलोड वीडियो के माध्यम से कहा है कि वह कृषि कानूनों को लेकर अपनी पार्टी बीजेपी के साथ खड़ी हैं। उन्होंने अपने बयान के लिए खेद जताया और कहा कि उनसे मीडिया ने कृषि कानून को लेकर सवाल पूछे थे, जिसका मैने सुझाव दिया था, जिससे कई लोग बहुत निराश हो गए हैं।
मैं अपने शब्दों को वापस लेती हूं: कंगना रनौत
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपलोड किए गए एक वीडियो के माध्यम से कहा है कि मुझे इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए था। मुझे आगे इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि मैं अब सिर्फ एक कलाकार ही नहीं हूं, बल्कि भाजपा की कार्यकर्ता भी हूं। मुझे अपनी निजी राय को छोड़कर पार्टी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। कंगना रनौत ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपने शब्दों या सोच से किसी को भी ठेस पहुंचायी है तो मुझे उसके लिए खेद है। मै अपने शब्दों को वापस लेती हूं।
कांग्रेस ने कंगना की विवादित बयान वाली वीडियो की थी अपलोड
बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें कोई तारीख नहीं है। इस वीडियो में कंगना रनौत कह रही हैं कि निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। मेरी बात जरूर विवादास्पद लग सकती है। किसानों के हित के लिए ये कानून वापस लाना जरुरी है। किसानों को भी खुद इस कानून की मांग करनी चाहिए। जिससे किसानों की समृद्धि में किसी प्रकार की रुकावट नहीं रहे।




