नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। CJI डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो रहे हैं। 8 नवंबर 2024 को देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का सुप्रीम कोर्ट में लास्ट वर्किंग डे था। अब देश के अगले मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना बनेंगे। जस्टिस संजीव खन्ना सोमवार को 51वें CJI की शपथ लेने वाले हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले अपनी मॉर्निंग वॉक रोक दी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना रोजाना सुबह दिल्ली के लोधी गार्डन और अपने आवास के आसपास मॉर्निंग वॉक करते थे। लेकिन अब उन्हें देश के अगले CJI चुने जाने के बाद से सुझाव दिया गया है कि वह अब अकेले मॉर्निंग वॉक पर न जाए, बल्कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाएं। इस सुझाव के बाद जस्टिस खन्ना ने फैसला लिया है कि वह अब मॉर्निंग वॉक पर ही नहीं जाएंगे।
जस्टिस संजीव खन्ना आज भी अपने पुराने दोस्तों के साथ संपर्क में हैं
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना ने अपनी पढाई देश की राजधानी दिल्ली से ही की है। जस्टिस संजीव खन्ना की स्कूलिंग मॉर्डन स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज से अपनी ग्रैजुएशन की। उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढाई पूरी की थी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना आज भी अपने पुराने दोस्तों के साथ संपर्क में हैं। उनके दोस्तों का कहना है कि जस्टिस संजीव खन्ना स्कूल और कॉलेज के दिनों से अब तक बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। उनके एक खास मित्र के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना काफी साधारण, शांत और कैमरे की चकाचौंध से दूर रहने वालों में हैं।
CJI चंद्रचूड़ के सुप्रीम कोर्ट के लिए किए गए कार्यों की सराहना की
बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना ने 8 नवंबर 2024 को CJI डीवाई चंद्रचूड़ के सुप्रीम कोर्ट के लिए किए गए बेहतरीन कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने हमेशा देश की सर्वोच्च न्यायालय को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) द्वारा CJI डीवाई चंद्रचूड़ के लिए आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस संजीव खन्ना ने अपने भावनात्मक भाषण में कहा कि CJI डीवाई चंद्रचूड़ के पद से हटने से देश के सर्वोच्च न्यायालय में खालीपन आ जाएगा।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe




