नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या का ममला दिल दहलाने वाला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर का ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं छूटा था जहां आरोपियों ने चोट न पहुंचाई हो। रिपोर्ट में उसके लीवर के चार टुकड़े मिले हैं। 5 पसलियां टूटीं, सिर पर 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा हुआ और गर्दन टूटी हुई पाई गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी पत्रकारों से बताया है कि उन्होंने अपने कॅरियर में इतनी बुरी स्थिति में कोई भी शव नहीं देखा है। पत्रकार मुकेश की हत्या के लिए आरोपियों ने पहले पीछे से वार किया फिर जब वो गिर गया तो उस पर ताबड़तोड़ वार किए गया जिससे पलभर में ही उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम डॉ राजेन्द्र रॉय व दो अन्य डाक्टरों ने किया है।
सेप्टिक टैंक से बरामद किया शव
आपको बता दें कि मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की प्रॉपर्टी पर स्थित सेप्टिक टैंक से मिला था। मुकेश एक जनवरी से घर से लापता थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुकेश की केस की तलाश के लिए सुरेश चंद्राकर के घर जा कर छापा मारी क और जांच के दौरान वहां सेप्टिक टैंक से एक शव बरामद किया शव की हालत काफी खराब है। लेकिन कपड़ों से उसकी पहचान पत्रकार मुकेश चंद्राकर के रूप में कि गई।
सरकार ने किया SIT गठन
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में SIT का सरकार ने गठन कर दिया है। IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय वाली विशेष जांच दल (SIT) का गठन हुआ है। फॉरेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी सबूतों के आधार पर घटना की जांच कि जारी रही है। SIT की टीम जांच के बाद सरकार को रिपोर्ट देगी। उसके बाद फिर चालान पेश किया जाएगा। बताया ये भी जा रहा है कि सरकार न्यायालय से स्पीड ट्रायल की भी मांग हो रही है।





