back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में 3 अन्य आरोपी हुए गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की हुई हत्या, 3 अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वीआईपी (विकासशाल इंसान पार्टी) के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में दरभंगा पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दरभंगा पुलिस की सुपरीटेंडेंट जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी कासिम अंसारी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। जो तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं उनमें सितारे, छोटे लहरी और मोहम्मद आजाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामले में सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

हत्या की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया 

दरभंगा में सोमवार को वीआईपी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में जांच करने के लिए एस आई टी का गठन किया गया है। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह ने नीतीश कुमार सरकार की निंदा की है। साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाया है।

बिहार के डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को सलाखों के पीछे लेकर आया जाएगा। सरकार मुकेश सहनी के परिवार के साथ है।” केंद्रीयमंत्री रामनाथ ठाकुर और गिरिराज सिंह ने भी सरकारी कार्रवाई का वादा किया है। साथ ही इस बाद पर बल दिया है कि जांच चल रही है और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है। बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। राज्य सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है।

घर से बरामद किए गए 38 प्लास्टिक के खाली पॉलिथिन

बतौर एसएसपी जीतन सहनी के घर से 38 प्लास्टिक के खाली पॉलिथिन बरामद हुए है। घटनास्थल के पास के पोखर से बरामद संदूक से 23 कागजात जब्त किए गए हैं। इसमें दो जमीन के दस्तावेज व शेष ब्याज के लेन-देन व गाड़ी से संबंधित हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP नीतीश कुमार को CM की कुर्सी से हटाएगी! मुकेश सहनी के इस बयान से बिहार की राजनीति में बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बयान सामने आया है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵