नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जयपुर में एक साल पहले एक 11 महीने के बच्चे का अपहरण हो गया था। वहीं पुलिस ने पूरे 14 महीने बाद किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया है। वहीं जब जयपुर पुलिस किडनैपर तनुज चाहर को गिरफ्तार करके आगरा से जयपुर पहुंची तो थाने में कुछ इस तरह की घटना हुई, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल मासूम बच्चा पृथ्वी अपनी मां के बजाय किडनैपर के पास जाने की जिद कर रहा था। मासूम बच्चा पृथ्वी किडनैपर से चिपक कर जोर जोर से रोने लगा। यह दृश्य देखते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के आंखो से भी आंसू निकल पड़े और सभी के मन में एक ही सवाल आ रहा था कि किडनैपर का मासूम बच्चे से ऐसा क्या रिश्ता है, जो वह अपनी मां के बजाय किडनैपर के लिए इतना भावुक हो रहा है।
इस मामले में प्रेम संबंध का एंगल सामने आ रहा है
वहीं इस मामले में प्रेम संबंध का एंगल सामने आ रहा है। यह दावा खुद किडनैपर तनुज चाहर ने किया है। किडनैपर तनुज चाहर ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह ही इस मासूम बच्चे का पिता है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस का निलंबित हेड कॉन्स्टेबल है। आरोपी ने जयपुर पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके मासूम बच्चे पृथ्वी को उसे वापस दिलाया जाए। किडनैपर तनुज चाहर ने जयपुर पुलिस से कहा है कि वे बच्चे का DNA टेस्ट करवा सकते हैं, जिससे पता चल जाएगा कि वह उसका ही बेटा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्चे की मां तनुज चाहर की बुआ की बेटी है। जिसको आरोपी तनुज चाहर कई सालों से प्यार करता था, लेकिन जैसे ही उसके प्यार की भनक लड़की के परिवार को लगी तो गांव में खाप पंचायत बैठायी। वहीं लड़की के परिवार वालों ने अपनी इज्जत के कारण लड़की का विवाह बहुत ही गुपचुप तरीके से जयपुर में कर दिया था।
इसके बाद लड़की आरोपी तनुज चाहर से अपना रिश्ता तोड़ देती है
जानकारी के अनुसार आरोपी तनुज चाहर ने प्रेमिका के घर का पता लगाकर उसके पति से संपर्क बनाया और धीरे धीरे अपनी प्रेमिका के घर में आना जाना शुरू कर दिया था। लड़क ने अपने पति को आरोपी तनुज चाहर से अपने प्यार की बात भी बता दी थी। वहीं कुछ महीने बाद लड़की गर्भवती हो जाती है और मासूम बच्चे पृथ्वी को जन्म देती है। इसके बाद लड़की आरोपी तनुज चाहर से अपना रिश्ता तोड़ देती है। ी
आरोपी की पत्नी ने उस पर भरण पोषण का मुकदमा दर्ज करवाया है
दोनों के बीच काफी बहस होती है, आरोपी तनुज चाहर लड़की को बच्चे के साथ उसके पास आने के लिए दवाब बनाता है। जब लड़की आरोपी तनुज चाहर की बात नहीं मानती है तो आरोपी ने 14 जून 2023 को अपनी प्रेमिका के घर से उसके 11 महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपी मासूम बच्चे को लेकर छुपता रहा और उसके पालन पोषण में कोई कमी नहीं होने दी, वह साधु जरुर बन गया था, लेकिन बच्चे के नए कपड़ों से लेकर खिलोने और खाने पीने का पूरा ध्यान रखता था। यही कारण है कि मासूम बच्चे पृथ्वी के साथ उसका इतना प्यार है। वहीं जय पुलिस ने आरोपी को पूरे 14 महीने बाद आगरा से गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया है।
वहीं आरोपी तनुज चाहर को लेकर एक खुलासा और हुआ है कि वह शादीशुदा है। उसका एक 21 साल का बेटा भी है। लेकिन उसने अपनी प्रेमिका के कारण अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। अब आरोपी की पत्नी ने उस पर भरण पोषण का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुर




