नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । सनी देओल की ‘जाट’ ने किया कमाल फिल्म देखने ट्रैक्टर से एक ही परिवार के 150 लोग थिएटर पहुंचे और ये नजारा देख सनी देओल भी खुशी से फूले नहीं समाए। हैरानी की बात तो ये है कि कमाई के मामले में भले ही सनी पाजी के ढाई किलो के हाथ की ताकत अभी कोई खास कमाल ना दिखाई हो। लेकिन दर्शकों से मिल रहे प्यार का क्या कहना। किसी ने ‘गदर’ से तुलना करने पर ‘जाट’ को उसका बाप बताया तो किसी ने सबसे बढ़िया फिल्म बताई आइए जानते है फिल्म से जुड़े इस क्रेज के बारे में।
अब साउथ देखेगा सनी पाजी के ढाई किलो के हाथ की ताकत
अब साउथ देखेगा सनी पाजी के ढाई किलो के हाथ की ताकत, जहां ट्रैक्टर भर-भरकर लोग अपने परिवार के साथ ‘जाट’ देखने पहुंच रहे तो वही कोई कह रहा जाट ने तो गर्दा ही उड़ दिया है सन्नी को भाई बताते हुए एक फैंस ने कहा बोलबाला है सिर्फ भाई का जलवा है, इस रिएक्शन को अपने वीडियों में कैद कर खुद सन्नी पाजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें तमाम फिल्म देखने आएं ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर फैन्स के कहते नजर आ रहे हैं कि ये सबसे बढ़िया मूवी है।
‘जाट’ देखने पहुंचे एक ही परिवार के 150 लोग
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने अपनी खुशी करते हुए बताया है कि, जब गाड़ियों और ट्रैक्टर में भरकर एक ही परिवार के 150 लोग ‘जाट’ देखने के लिए पहुंचे तो नजारा देखने लायक था। वहीं कोई ‘जाट’ को फूल पैसा वसूल फिल्म बता रहे तो कोई बड़े-बड़े पोस्टर्स के साथ सड़कों पर रैली निकाल रहे है।
फैन्स की दीवानगी देख खुश हुए सनी देओल
फैन्स की दीवानगी देख हुए सनी देओल ने जाट को बरसाए जा रहे पागलपन भरे प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, फिल्म को पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों की ओर ट्रैक्टर, ट्रॉली के साथ जाते देखना मेरी सोच से परे है, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मैंने इसका सपना देखा था तहे दिल से शुक्रिया! जाट को प्यार करते रहिए और इसे उसी तरह इंजॉय कीजिए जैसे मैंने इसके शूटिंग के दौरान किया है




