back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ सांसदों का संवाद – ओम बिरला ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद भवन परिसर में तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम माननीय संसद सदस्यों के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों द्वारा प्रस्तुतियां का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के जरिए सांसद पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधि तथा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विशिष्टजन- दोनों ही समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों के उत्थान और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम करते हैं। इसलिए, पद्म पुरस्कार विजेताओं द्वारा अपने अनुभव साझा करने से सांसदों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन को अधिक कुशलता से करने में बहुत मदद मिलेगी। आजादी का अमृत महोत्सव का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि देश में विकास, समृद्धि और शांति आई है और हाल के वर्षों में, देश में अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अन्य कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उन्होने यह भी कहा कि आज जब अगले 25 वर्षों के लिए देश के विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है, ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में पद्म पुरस्कार विजेताओं के योगदान से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बहुत मदद मिलेगी। लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किए जाने पर जोर देते हुए, बिरला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों के बीच नियमित संवाद होना चाहिए ताकि उनके ज्ञान को और समृद्ध किया जा सके और विधायिका कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक अधिक शक्तिशाली मंच बन सके। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया और सर्वश्रेष्ठ पहल नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड ) द्वारा किया गया। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵