back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indigo ने हिंडन एयरपोर्ट से शुरु की 8 शहरों के लिए सीधी उड़ाने, जानें नई फ्लाइट्स का क्‍या है टाइम टेबल?

भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से कई नई उड़ाने शुरु की है। इंडिगो की यह सेवा 20 जून से शुरु की गई हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से कई नई उड़ाने शुरु की है। इंडिगो की यह सेवा 20 जून से शुरु की गई है। अब हिंडन एयरपोर्ट से देश की सभी मेट्रो सिटी के लिए सीधी फ्लाइट उपलब्ध है। इंडिगो ने देश के आठ प्रमुख शहरों के लिए हिंडन एयरपोर्ट से सप्ताह में 70 से ज्यादा फ्लाइट शुरू की हैं।

देखें किस शहर के लिए कब मिलेगी फ्लाइट

बेंगलुरु

बेंगलुरु से हिंडन एयरपोर्ट आने के लिए सुबह 4.20 बजे और 9.30 बजे फ्लाइट उपलब्‍ध रहेगी। दोनों फ्लाइट 2.35 घंटे में बेंगलुरु से गाजियाबाद पहुंच जाएंगी। वहीं, हिंडन से बेंगलुरु जाने के लिए पहली फ्लाइट सुबह 7.50 बजे मिलेगी, जो सुबह 10.25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर एक बजे उड़ान भर होकर 3.40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। सप्ताह के सातों दिन बेंगलुरु के लिए फ्लाइट आसानी से उपलब्ध रहेंगी।

कोलकाता

कोलकाता से हिंडन के लिए फ्लाइट सुबह 5.50 बजे मिलेगी और सुबह 8 बजे तक हिंडन पहुंचा देगी। वहीं, हिंडन से कोलकाता की फ्लाइट सुबह 8.50 बजे रवाना होगी और 11 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता के लिए भी फ्लाइट का संचालन रोजाना होगा।

मुंबई

मुंबई से हिंडन आने वाली फ्लाइट सुबह 7.40 पर रवाना होगी और 9.40 बजे यहां पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट शाम 6 बजे रवाना होगी और 8.15 बजे मुंबई पहुंचेगी। हालांकि, हिंडन से मुंबई की फ्लाइट सप्ताह में 6 दिन ही मिलेगी।

अहमदाबाद

अहमदाबाद से हिंडन के लिए रोजाना सुबह 8.55 पर फ्लाइट मिलेगी, जो 10.25 बजे हिंडन पहुंचा देगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट शाम 5.35 पर हिंडन से रवाना होगी और 7.05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। हालांकि, रविवार को अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट दोपहर 11.10 पर रवाना होगी और 12.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

पटना

पटना से हिंडन की फ्लाइट सुबह 10 बजे रवाना होकर 11.40 पर हिंडन पहुंचेगी और वापसी की फ्लाइट दोपहर 12.30 पर रवाना होकर 2.10 बजे पटना पहुंचेगी। ये दोनों फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन मिलेंगी।

वाराणसी

वाराणसी से हिंडन के लिए रोजाना सुबह 10.30 पर फ्लाइट चलेगी, जो 11.45 बजे तक हिंडन पहुंचा देगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट दोपहर 11.55 पर हिंडन से रवाना होगी और 1.20 बजे कर वाराणसी पहुंचा देगी।

चेन्नई

चेन्नई से हिंडन की फ्लाइट रोजाना 12.05 बजे चलेगी और 2.50 पर हिंडन पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट दोपहर 3.40 बजे हिंडन से रवाना होकर 6.20 पर चेन्नई पहुंचेगी। हालांकि, हिंडन से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में छह दिन ही संचालित होगी।

इंदौर

हिंडन से इंदौर के लिए रोजाना दोपहर 2.10 बजे प्लेन रवाना होगा, जो दोपहर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगा। वहीं, वापसी की फ्लाइट शाम 4 बजे इंदौर से चलेगी और 5.20 पर हिंडन पहुंचेगी। इंदौर से हिंडन की फ्लाइट सप्ताह में छह दिन ही संचालित होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Indigo एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का...
spot_img

Latest Stories