नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लेबनान में हाल ही में हुए पेजर धमाकों के तार केरल के वायनाड से जुड़े हुए हैं। इस मामले में एक भारतीय रिनसन जोंस का नाम सामने आ रहा है। पेजर के सौदे के पीछे नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड नाम की कंपनी थी। यह कंपनी जोंस की है और वह नार्वे का नागरिक है। मूल रूप से वह केरल का निवासी है और उसका घर वायनाड में है।
जोस ने की है MBA और Masters की पढ़ाई
20 सितंबर को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी और केरल पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने जोस के होमटाउन जाकर वहां से जानकारी एकत्रित की। वह एक जॉब कंसलटेंसी कंपनी चलाता है और नॉर्वे के मलयाली समुदाय में एक्टिव है। इसकी लिंक्डइन प्रोफाइल से लगता है कि वह मार्च 2022 से DN मीडिया ग्रुप के साथ काम कर रहा है। साथ ही नॉर्टा लिंक नाम की एक कंसलटेंसी भी चलाता है।
जोस ने पांडिचेरी यूनिवर्सिटी से MBA किया हुआ है। साथ ही ओस्लो मेट्रोपॉलिटन विश्वविद्यालय से इंटरनेशनल सोशल वेलफेयर और हेल्थ पॉलिसी में मास्टर किया हुआ है।
नोर्टा ग्लोबल कंपनी चलाता है
नोर्टा ग्लोबल लिमिटेड को नॉर्टालिंक के लिए एक शेल कंपनी माना जाता है। जोस ने 22 अप्रैल को नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड की शुरुआत की थी। कंपनी बुल्गारिया के सोफिया में स्थित है। पिछले साल उसकी कंपनी की बैलेंस शीट में यूरोपीयन यूनियन के बाहर कंसल्टेंसी के लिए के जरिए उसे करीब 6 करोड़ भारतीय रुपये मिले थे।
पिता हैं टेलर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जोस के पिता पेशे से टेलर हैं। वह एक दुकान में काम करते हैं। रिनसन के चचेरे भाई ने बताया कि उसने कभी बुलगारिया में चल रही अपनी कंपनी के बारे में कुछ नहीं बताया है। उन्होंने बताया कि इनका परिवार बहुत चिंतित है। जोस का एक जुड़वा भाई भी है जिनसन को यूके में है और बहन आयरलैंड में है।




