नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। लेबनान और सीरिया में हिजबुल्लाह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। इस ब्लास्ट में 1000 पेजर फटने के कारण तहलका मच गया है। इस घटना में करीब 9 लोगों की जान चली गई और 2,800 लोग घायल हो गए है। ये सीरिल ब्लास्ट पेजर से किए गए हैं।
इस हमले में हिजबुल्लाह ने इजरायल को दोषी करार किया है।
ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी विस्फोट से घायल
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया है कि लेबनान में उनके राजदूत मोजतबा अमानी भी इस घटना में घायल हो गए हैं। लेबनान में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे विस्फोट) हुए।
लेबनान के स्वास्थय मंत्री फिरास अबियाद ने टेलीविजन पर प्रसारित एक प्रेस कॉन्फेंस में पुष्टि की और बताया कि विस्फोट में एक लड़की सहित 9 लोग मारे गए, उन्होंने आगे कहा कि लगभग 2800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और उन घायलों में से 200 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। मंत्री नें यह भी बताया कि ज्यादातर चोटें चेहरे और पेट पर लगी हैं।
पुर्वी लेबनान की बेका घाटी में हिजबुल्लाह के एक सदस्य की 10 साल की बेटी की हत्या कर दी गई। एकत आजाद युद्ध निगरानीकर्ता ने कहा कि सीरिया में पेजर विस्फोट में चौदह लोग घायल भी हुए हैं।
हिजबुल्लाह पर संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ने प्रतिबंध लगा रखा है। लेबनान में राजनीतिकल और सैन्य प्रतिष्ठान है और उसे ईरान का समर्थन प्राप्त है। हिजबुल्लाह हमास का समर्थन करता है। जो 2 अक्टूबर 2023 से गाजा में इजरायल के साथ युद्ध कर रहा था।
मृतकों में हिजबुल्लाह के सांसद अली अम्मर और हसन फदलल्लाह के बेटे भी शामिल
न्यूज एजेंसी AFP को समूह के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि मृतकों में हिजबुल्लाह के सांसद अली अम्मर और हसन फदलल्लाह के बेटे भी हैं।
कुछ रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल बीच्र के कारण लिथियम बैटरी के अधिक गर्म होने के कारण हुआ, वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट के मुताबिक आपूर्ति से पहले पेजर के अंदर विस्फोटकों की एक पतली परत रखी गई थी।
हिजबुल्लाह ने इजरायल को दोषी बताया
हिजबुल्लाह ने इस हमले के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है और कहा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा सुरक्षा उल्लंघन है। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि सभी पेजर लगभग एक ही समय में फटे, और कहा कि यह उसके संचार नेटवर्क का इजरायली उल्लंघन है।
हिजबुल्लाह ने आगे अपने बयान में कहा कि, इस विस्फोट में एक लड़की और उसके दो भाई मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
बयान में यह भी बताया है, हिजबुल्लाह के संबंधित अधिकारी इन एक साथ हुए विस्फोटों के कारणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक जांच कर रहे हैं।
बयान में लोगों से आग्रह किया गया कि वे कुछ दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों और गलत सूचनाओं से सावधान रहें, क्योंकि इससे इजरायल द्वारा मनोवैज्ञानिक युद्ध को बढ़ावा मिल सकता है।
इजरायल ने अभी तक हिजबुल्लाह या ईरान द्वारा किए गए इन दावों पर कोई बयान नहीं दिया है




