जो युवक सेना में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। गढ़वाल राइफल्स केंद्र, लैंसडौन (उत्तराखंड) ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी में 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार भी सरकारी नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर निकली वैकेंसी
-
आशुलिपिक
-
लिपिक
-
लौहार
-
कुक
-
मोची
-
धोबी
-
नाई
-
सफाईवाली
-
रेंच (चौकीदार)
कौन कर सकता है अप्लाई
इस वैकेंसी में 10वीं व 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ विशेष पदों के लिए आईटी व अन्य तकनीकी ज्ञान होना भी अनिवार्य योग्यता रखी गई है।
आयु सीमा
18-25 वर्ष
आवेदन कैसे करें
इस वैकेंसी में उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदकों को निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन डाक द्वारा भेजना होगा।
अंतिम तिथि
आवेदन पत्र की प्राप्त करने की अंतिम तिथि – विज्ञापन की तिथि से तीन सप्ताह तक रखी गई है।
विशेष – इस वैकेंसी की पूरी जानकारी के लिए आवेदक रोजगार समाचार के 17-23 जुलाई के अंक से प्राप्त कर सकते हैं।




