back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय एयरफोर्स अधिकारी ने सीनियर पर लगाया रेप का आरोप, FIR में हुए कई खुलासे

नए साल का तोहफा देने के बहाने कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़ित महिला अधिकारी बोली बुरी तरह टूट चुकी हूं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय एयरफोर्स की महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने आरोप लगाए हैं कि विंग कमांडर ने इनके साथ रेप किया है। यह अधिकारी एयर फोर्स स्टेशन श्रीनगर में पोस्टेड है। महिला ऑफिसर ने अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है जिसमें कई खुलासे किए गए। यह शिकायत बडगाम पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। 

नए साल की पार्टी के दौरान बंद कमरे में दिया घटना को अंजाम

शिकायत में महिला ने कहा है कि 31 दिसंबर 2023 को नए साल की पार्टी के बाद उसे सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया। 1 जनवरी को लगभग 2 बजे उसके साथ एक बंद कमरे में यौन उत्पीड़न किया गया। विंग कमांडर ने नये साल का गिफ्ट देने के बहाने महिला को कमरे में बुलाया था।

जब महिला कमरे में पहुंची तो उसने पूछा कि अधिकारी की पत्नी और बच्चे कहां हैं तो उन्होंने कहा कि वो कहीं और रुके हैं। इसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया। वो बार बार अधिकारी से मना करती रही लेकिन वो नहीं माना और फिर महिला अधिकारी उसे धक्का देकर भाग गई।

महिला के ऑफिस में पहुंचा अधिकारी 

इस घटना के बाद अधिकारी पीड़ित महिला के ऑफिस में पहुंचा और इस तरह बर्ताव कर रहा था जैसे कुछ भी नहीं हुआ हो। उसकी आंखों में पछतावा नहीं था। पीड़ित महिला ने दूसरी महिला को आपबीती बताई। उन्होंने उसे शिकायत कराने के लिए कहा। पीड़िता इतना टूट चुकी थी कि उसमें शिकायत कराने की हिम्मत नहीं बची थी। वह नहीं बता सकती थी वो किस मानसिक स्थिति से गुजर रही थी।

इंटरिम कमिटी बनने में लगा समय

स्टेशन को इंटरिम कमिटी बनाने में 2 महीने का समय लग गया। बार-बार कहने पर भी महिला की जांच नहीं कराई गई। साथ ही कोई कार्रवाई भी नहीं की। महिला ने कहा है कि उसके जीवन में अब बस डर बचा है । वो मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही हैं और डरी हुई हैं। उसे आत्महत्या करने के ख्याल आते हैं। वह बुरी तरह टूट चुकी है। महिला ने बताया कि इंडियन एरफोर्स की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने पर उसने FIR दर्ज कराई।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंग्लैंड में दर्दनाक घटना! भारतीय महिला से रेप का मामला, पुलिस ने जारी किए CCTV फुटेज, लोगों से मदद मांगी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के मामले में जनता से तुरंत मदद...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...