शख्स शादी का झांसा देकर महिला के साथ करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376,506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए आरोपित हितेश शर्मा को गिरफ्तार किया।
शख्स शादी का झांसा देकर महिला के साथ करता रहा दुष्कर्म
शख्स शादी का झांसा देकर महिला के साथ करता रहा दुष्कर्म

राजगढ़, एजेंसी। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को क्लब ग्राउंड के पीछे रहने वाली 35 वर्षीय विधवा महिला से पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है।

शख्स ने शादी से इंकार कर जान से मारने की दी धमकी

थानाप्रभारी राजपालसिंह राठौर के अनुसार बीते रोज क्लब ग्राउंड ब्यावरा के पीछे रहने वाली 35 वर्षीय विधवा महिला ने शिकायत दर्ज की,पुराना बसस्टेण्ड निवासी हितेश (35) पुत्र जगदीश शर्मा शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से गलत काम कर रहा है,अब शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376,506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए आरोपित हितेश शर्मा को गिरफ्तार किया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in