back to top
34.1 C
New Delhi
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुश्मनों खबरदार! भारत के रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपये की होगी बढ़ोतरी, गोला-बारूद के लिए हो सकता है खर्च

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। इस सैन्य अभियान ने ना सिर्फ दुश्मन को चेताया, बल्कि भारत की सैन्य ताकत को भी दुनिया के सामने दिखाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। इस सैन्य अभियान ने ना सिर्फ दुश्मन को चेताया, बल्कि भारत की सैन्य ताकत को भी दुनिया के सामने दिखाया। अब खबर आ रही है कि केंद्र सरकार देश की रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने जा रही है।

50,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त रक्षा बजट

सरकार जल्द ही रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपये का इजाफा कर सकती है। यह प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय की ओर से दिया गया है और उम्मीद है कि इसे नवंबर-दिसंबर में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंजूरी मिल सकती है।

7 लाख करोड़ रुपये के पार जा सकता है कुल रक्षा बजट

अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो भारत का कुल रक्षा बजट पहली बार 7 लाख करोड़ रुपये से ऊपर चला जाएगा। इससे पहले 1 फरवरी को पेश बजट में रक्षा के लिए 6.81 लाख करोड़ रुपये तय किए गए थे, जो पिछले साल की तुलना में 9.2% ज्यादा था।

हथियारों और गोला-बारूद की खरीद होगी तेज

सूत्रों के अनुसार, यह अतिरिक्त पैसा गोला-बारूद के स्टोर बढ़ाने, नए हथियारों की खरीद, लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) में खर्च किया जाएगा। इससे सेना की क्षमता और आधुनिकता में बड़ा इजाफा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की शुरुआत से ही रक्षा खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2014-15 में रक्षा बजट 2.29 लाख करोड़ रुपये था, जो अब 6.81 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह देश के कुल बजट का करीब 13% हिस्सा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से स्वदेशी सिस्टम की ताकत सामने आई

इस ऑपरेशन में भारत ने स्वदेशी तकनीकों का जमकर इस्तेमाल किया। खासतौर पर ‘आकाश मिसाइल प्रणाली’ ने एयर डिफेंस में अहम भूमिका निभाई, जिसकी तुलना अक्सर इजरायल के ‘आयरन डोम’ से की जाती है। हाल ही में भारत ने एक नई एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी का भी सफल परीक्षण किया है। इसका नाम है ‘भार्गवस्त्र’। यह एक ‘हार्ड किल’ काउंटर-ड्रोन सिस्टम है जो माइक्रो-रॉकेट्स से दुश्मन के ड्रोन को मार गिराता है। इसका परीक्षण ओडिशा के गोपालपुर में किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Army Canteen Liquor Price: सेना की कैंटीन में शराब इतनी सस्ती क्यों मिलती है? जानिए कितना होता है कोटा और क्या हैं नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। तेलंगाना के हैदराबाद में आबकारी विभाग ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये की प्रीमियम शराब...
spot_img

Latest Stories

हर तरफ छाया Shweta Tiwari का साड़ी लुक, दिलकश अदाओं पर फैंस हो गए लट्टू

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी...

मूंग दाल की खिचड़ी गर्मियों के लिए बेस्ट, जानें बनाने का तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों के मौसम में हल्का,...

₹10 का नोट बना लाखों का सौदा! पीएम Narendra Modi के ‘झालमुड़ी मोमेंट’ ने मचाई सनसनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री...

Nirmala Sitharaman का अलर्ट: Mythos AI से बैंकिंग सिस्टम को बड़ा खतरा, हाई लेवल मीटिंग में जताई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Nirmala Sitharaman ने देश के बैंकिंग...

ब्लैक जैकेट में Nora Fatehi ने ढाया कहर, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵