नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड की बैक टू बैक फिल्मों ने दस्तक देकर दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया है जिसमें हर तरह की फिल्में चल रही हैं। ऐसे में हाल ही में रिलीज हुई ‘भूल चूक माफ’ से लेकर ‘केसरी वीर’ अब तक बॉक्स ऑफिस में क्या हाल रहा आइए जानते है इन फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन।
बता दे, वामिका गब्बी अभिनीत भूल चुक माफ,एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। वहीं सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म केसरी वीर एक ऐतिहासिक युद्ध फिल्म है। जिसमें पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में भूल चुक माफ और केसरी वीर दोनों की एक साथ टक्कर हुई थी। लेकिन राजकुमार राव की कॉमेडी फिल्म सबसे आगे रही। वहीं केसरी वीर डिजास्टर साबित हो चुकी है। देखिए दोनों फिल्मों ने अब तक सिनेमाघरों में कितनी कमाई की है।
भूल चूक माफ़ बनाम केसरी वीर बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन दिन 7
सैकनिल्क रिर्पोट के अनुसार, भूल चूक माफ़ ने दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है वहीं कुल मिलाकर अब तक इस फिल्म ने 44 करोड़ रुपये कमा लिए है। इस बीच, केसरी वीर जो कि साथ ही रिलीज हुई थी अब तक कमाई के मामले में इस फिल्म ने कुल मिलाकर मुश्किल से दो करोड़ के पार कमाई की है। जिसे मिलाकर 7वें दिन 14 लाख रुपये कमाए है।
रिर्पोट केअनुसार, भूल चूक माफ़ मूवी 16 मई को ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन, पहलगाम में हुए हमले के बाद इसे टालते हुए 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। जिसे अब थिएटर के बाद प्राइम वीडियो पर भी रिलीज किया जाएगा। इसमें सीमा भार्गव पाहवा, जाकिर हुसैन रघुबीर यादव, इश्तियाक खान, अनुभा फतेह पुरिया, जय ठक्कर और प्रगति मिश्रा के साथ संजय मिश्रा भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।
दूसरी ओर, केसरी वीर प्रिंस धीमान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सोराज पंचोली और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। जिसने हॉफते हुए मुश्किल से पांच दिनों में 1.23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया वही सातवें दिन कुल 14 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसका लेखन और निर्माण चौहान स्टूडियो ने किया है।
बता दें इससे पहले ये मूवी काफी विवादों में रही थी। जिसे निर्माताओं ने फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन बाद में निर्माताओं द्वारा सीधे स्ट्रीमिंग का विकल्प चुनने के बाद पीवीआरइनॉक्स ने इसे मैडॉक फिल्म्स को कानूनी नोटिस भेजा। जिसे देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भूल चूक माफ़ को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया। लेकिन इन विवादों के बावजूद इसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। जिसे 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है । वही अब टिकट बुकिंग ऑफर्स में छूट के चलते इसके निर्माताओं को इसका फायदा मिला।




