नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । रेलवे में ग्रुप डी पदों के लिए कुल 32,438 पद भरे जाएंगे, जिनमें सबसे ज्यादा 13,187 पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग के लिए हैं। योग्य उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ एनसीवीटी का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। दरअसल, रेलवे में 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। ये भर्तियां ग्रुप डी पदों के लिए हैं, जिनकी आवेदन प्रक्रिया अगले साल 23 जनवरी से शुरू होगी। सबसे ज्यादा भर्ती ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग के पद पर होनी है, जिसमें पदों की संख्या 13 हजार से ज्यादा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर इसका लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक रेलवे में लेवल 1 के तहत ग्रुप डी के कुल 32,438 पद भरे जाएंगे।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का ये है विवरण
पॉइंट्समैन (बी) – 5058 पद
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन):- 799 पद
असिस्टेंट (ब्रिज) – 301 पद
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग- 13187 पद
असिस्टेंट (पी-वी) – 257 पद
असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू) – 2,587 पद
असिस्टेंट टीआरडी इलेक्ट्रिकल – 1381 पद
सहायक (एस एंड टी)-2012 पद
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) – 420 पद
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) – 950 रिक्तियां
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) – 744 पद
असिस्टेंट टीएल एंड एसी- 1041 पद
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) – 624 पद
असिस्टेंट (वर्कशॉप-मैकेनिकल) – 3077 पद
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 का पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता- इन पदों के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने एनसीवीटी से 10वीं की परीक्षा और नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) पास किया हो। आयु सीमा- रेलवे में ग्रुप डी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2025 को 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए! हालांकि, आरआरबी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। रेलवे में ग्रुप डी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट/दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं। लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।




