back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘महाकुंभ में शवों को नदी में बहाया…’ जया बच्‍चन के इस बयान पर बवाल, VHP ने उठाई गिरफ्तारी की मांग

इस बयान के बाद से विश्व हिंदू परिषद ने जया की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। वहीं भाजपा नेता व धार्मिक संगठनों ने भी जया बच्चन के इस बयान पर आपत्ति जताई है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन एक बार फ‍िर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्‍होंने हाल ही में संसद में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कुंभ के पानी को सबसे दूषित बताते हुए दावा किया था कि भगदड़ में जिन लोगों ने जान गंवाई है उनकी लाशों को पानी में फेंका गया है। इस बयान के बाद से विश्व हिंदू परिषद ने जया की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। वहीं भाजपा नेता व धार्मिक संगठनों ने भी बच्चन के इस बयान पर आपत्ति जताई है। 

इस संबंध में विश्‍व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि गलत और झूठे बयानों के जरिए सनसनी फैलाने के लिए जया बच्चन को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। महाकुंभ आस्था और भक्ति का आधार है। जहां धर्म, कर्म और मोक्ष मिलता है। इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं भी जुड़ी हैं।

पानी दूषित हो गया है-जया

सपा सांसद जया बच्चन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि सबसे ज्यादा दूषित पानी कहां है? कुंभ में… वहां मची भगदड़ में जिन लोगों की मौत हुई, उनके शव नदी में फेंक दिए गए हैं जिससे पानी दूषित हो गया है। उन्‍होंने कहा था कि असली मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा।

सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में रहा जया का बयान

सपा सांसद जया ने न सिर्फ नदी को दूषित बताया बल्कि महाकुम्भ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्‍या पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कुंभ में श्रद्धालुओं को कोई खास सुविधाएं नहीं मिल रहीं। यह भी झूठ बोला जा रहा है कि कुंभ में करोड़ों लोग शामिल हो चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी भी समय एक जगह पर कैसे इकट्ठा हो सकते हैं? जया बच्चन का यह बयान ‘एक्स पर दिनभर टॉप ट्रेंड में रहा।

“हिंदू आस्था और कुंभ मेले का अपमान”

वहीं भाजपा नेताओं ने जया के इन बयानों को हिंदू आस्था और कुंभ मेले का अपमान बताया है। वहीं कई धार्मिक नेताओं और संगठनों ने जया बच्चन के बयान को गुमराह करने वाला और असंवेदनशील बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग भी की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵