back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPS वाई पूरन आत्‍महत्‍या मामले में IAS पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, DGP-SP पर केस दर्ज करने की मांग

IPS वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी कुमार ने पति के सुसाइड मामले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने DGP और SP पर केस दर्ज करने की मांग की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को चार पन्नों की शिकायत सौंपी है। उन्होंने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणियां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और SC-ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। 

जातिगत भेदभाव और झूठे केस की साजिश से थे परेशान- अमनीत पी. कुमार 

IAS अमनीत पी. कुमार ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पति को विभाग में जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें जानबूझकर एक झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। अमनीत ने यह भी बताया कि वाई पूरन कुमार ने इन तकलीफों को लेकर उनसे कई बार चर्चा की थी। अपनी चार पन्नों की शिकायत में उन्होंने आठ पन्नों के उस कथित सुसाइड नोट का भी उल्लेख किया है, जिसमें उनके पति ने कथित तौर पर अपने दर्द और आरोपों को दर्ज किया है। 

DGP और SP की गिरफ्तारी की मांग

अमनीत ने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणियां की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि जापान से लौटने के बाद जब उन्होंने अपने पति का लैपटॉप चेक किया, तो उसमें वाई पूरन द्वारा टाइप किया गया एक सुसाइड नोट सेव मिला। अमनीत के मुताबिक, इसी सुसाइड नोट की हार्ड कॉपी आत्महत्या के स्थान से CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मिली थी। उन्होंने लैपटॉप से मिली सुसाइड नोट की डिजिटल कॉपी को भी अपनी शिकायत के साथ चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा है।

गोली मारकर की खुदकुशी

बता दें कि बीते मंगलवार, 07 अक्टूबर को हरियाणा पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने कथित तौर पर चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित आवास पर गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। पुलिस को दोपहर में इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर से उनका शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी थी। 

पूरन कुमार पत्नी और बेटी के साथ रहते थे

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार अपनी आईएएस पत्नी और बेटी के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में 116 नंबर की कोठी में रहते थे। वे 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ थे। घटना के वक्त उनकी पत्नी अमनीत कुमार जापान के सरकारी दौरे पर थीं, जहां वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ गई थीं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...