back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य प्रदेश में मानवता हुई शर्मसार, पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी से कराया खून साफ

मध्य प्रदेश में जमीन विवाद में 4 लोगों को गोली मार दी गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर हंगामा मचा हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मध्य प्रदेश से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल एक 5 महीने की गर्भवती महिला को कथित तौर पर बिस्तर से उस खून को साफ करने के लिए कहा गया जिस बिस्तर पर उसके पति की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर भी जमकर बवाल मचा रखे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अस्पताल के बेड को साफ कर रही है जिसपर खून गिरा हुआ था।

जमीन विवाद में 4 लोगों को मारी गोली


मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले के लालपुर गांव में जमीनी विवाद में 4 लोगों को गोली मार दी गई। इस गोलीबारी में पिता और एक बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अस्पताल में महिला से पति का खून साफ कराया


इस दौरान जब सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पिता शिवराज की मौत के बाद उनकी पत्नी रोशनी को कथित तौर पर बिस्तर पर पसरा खून साफ करने के लिए कहा गया। वायरल वीडियो में भी वो बिस्तर पर पड़े खून को साफ करती दिखाई दे रही हैं।

अस्पताल ने बचाव में दी दलील


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से सफाई भी पेश की गई है। जिसमें बताया गया है कि महिला ने सबूत के तौर पर खून पोछने के लिए अस्पताल प्रशासन से अनुमति मांगी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

दूषित पानी से मौतों पर फूटा सीएम का गुस्सा, इंदौर निगम में बड़ी कार्रवाई, लापरवाह अफसर को किया बर्खास्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित जल से उपजी त्रासदी के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵