back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन में 6.4 मिलियन लोगों तक पहुंची मानवीय सहायता : यूएन

संयुक्त राष्ट्र, 14 मई (आईएएनएस)। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी से जारी है। महायुद्ध के बीच अब तक 6.4 मिलियन से ज्यादा लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचायी जा चुकी है। इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को ओसीएचए के हवाले से कहा कि 5.7 मिलियन से अधिक लोग को खानपान की चीजें मुहैया करायी गई। जबकि 655,000 से ज्यादा लोगों को नकद सहायता प्रदान की गई है। इनसे लोगों ने अपनी सबसे बुनियादी जरूरतों को पूरा किया। 1.5 मिलियन से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सहायता दी गई। वहीं लगभग 352,000 लोगों को स्वच्छ पानी और शुद्धता से भरे प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए गए। इसमें कहा गया है कि लगभग 430,000 लोगों को आंतरिक रूप से सुरक्षा सेवाएं और महत्वपूर्ण कानूनी सेवाएं मिली हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने चेतावनी दी कि अभी भी वहां कई और लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता है। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵