नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रेल यात्रियों के रेल मंत्रालय टिकट पर सब्सिडी देता आया है जिसकी वजह से लंबी दूरी की यात्रा के लिए रेल सबसे ज्यादा प्रचलित साधन बनकर सामने आई है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और दिव्यांगों को अलग से छूट दी जाती है। हालांकि कुछ ही लोग जानते होंगे की हर एक ट्रेन टिकट पर कितनी सब्सिडी मिलती है। आइए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के हवाले से जानते हैं रेलवे यात्रियों के कितनी सब्सिडी देता है और कैसी ही रेलवे की आर्थिक सेहत।
रेलवे दे रहा है यात्रियों को 47% सब्सिडी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे की ओर से यात्रियों को ज्यादा सब्सिडी (Subsidy on Train Ticket) दी जाती है। ट्रेन से प्रति किलोमीटर यात्रा की लागत 1.38 रुपये है, जबकि यात्रियों से इसके लिए केवल 73 पैसे लिए जा रहे हैं जिसका सीधा मतलब ये हुआ कि रेलवे यात्रियों को 47 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है। इसकी जानकारी बीते दिन राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने खुद दी है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सब्सिडी देने के बावजूद भी रेलवे की वित्तीय स्थिति बेहतर बनी हुई है। रेलवे का रेवेन्यू 2.78 लाख करोड़ है जबकि खर्च 2.75 लाख करोड़ रुपये है।
भारतीय रेलवे सबसे किफायती
राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा चल रही थी। इस दौरान अपने विभाग से जुडी जानकारी देने के लिए अश्विणी वैष्णव खड़े हुए और उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे सबसे किफायती बनकर उभरी है। पॉकेट फ्रेन्डली रेट्स पर बेहतर सेवाएं देता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और पश्चिमी देशों की बात करें तो उनका किराया भारतीय रेलवे की तुलना में 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “हमारा लक्ष्य न्यूनतम किराये पर सुरक्षित और बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।”




