नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली मेट्रो दिल्ली की लाइफ लाइन मानी जाती है। रोजाना दिल्ली मेट्रो के जरिए करीब 10 लाख लोग सफर करते हैं। दिल्ली के जाम से बचने और गर्मी के मौसम के दौरान दिल्ली एनसीआर के लोग दफ्तर जाने के लिए भी मेट्रो को प्राथमिकता देते हैं। मेट्रो का किराया किफायती होने की वजह से अधिकतर लोग घूमने फिरने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दिल्ली मेट्रो स्कैम का एक अड्डा बन चुकी है। आईए जानते हैं कैसे यात्रियों के साथ दिल्ली मेट्रो में स्कैम हो रहा है।
मेट्रो का स्टाफ बनकर करते हैं स्कैन
अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से रोज सफर कर रहे हैं तो संभावना है कि आप भी इस स्कैम का शिकार हो सकते हैं। जब आप एंट्री गेट से एंट्री लेने के लिए बार कोड या कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके साथ-साथ स्कैमर भी उस गेट से निकल जाते हैं। ऐसे में आपके कार्ड पर उनकी एंट्री इलीगल मानी जाती है। इससे कार्ड धारक को एग्जिट करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप उन स्कैमर्स को टोकते हैं तो वह मेट्रो का स्टाफ होने का हवाला देते हैं। ऐसी स्थिति में आपका कार्ड ब्लॉक भी हो सकता है।
मेट्रो के काउंटर पर भी रहे सावधान
मेट्रो के केवल एंट्री गेट पर ही नहीं बल्कि आपको मेट्रो के काउंटर पर भी सावधान रहने की जरूरत है। वहां भी आप स्कैम का शिकार हो सकते हैं। हाल फिलहाल में ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें टिकट काउंटर पर बैठा शख्स यात्री को टिकट देने के बाद पैसे लौटाता है जिस दौरान वह स्कैम को अंजाम दे देता है। देखा जाता है कि यात्री को पूरे पैसे नहीं दिए जाते। अगर इस स्कैन से बचाव करना चाहते हैं तो काउंटर पर खड़े रहकर ही अपनी बची हुई राशि को गिन लें उसके बाद ही काउंटर छोड़ें।




