नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता जयराम नरेश के द्वारा राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह पर प्रिविलेज का नोटिस दिए जाने के बाद अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा के पटल पर विस्तृत साक्ष्य रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने वायनाड में प्राकृतिक आपदा से पहले ही राज्य को लगातार मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट भेजा था।
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में तारीख वाइज उपलब्ध कराई जानकारी
सरकार ने राज्यसभा में तारीख वाइज जानकारी उपलब्ध कराई है। राज्यसभा में उपलब्ध कराये गए साक्ष्य में बताया गया है कि 18 जुलाई 2024 को जारी पूर्वानुमान में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 जुलाई से 1 अगस्त के बीच सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी।
केंद्र सरकार ने सदन में क्या बताया?
सरकार ने बताया है कि 25 जुलाई 2024 को जारी पूर्वानुमान में IMD ने केरल में अधिक वर्षा की भविष्यवाणी की थी। वहीं 29 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से 30 जुलाई 2024 को सुबह 8.30 बजे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की गई थी और अलर्ट भी भेजा गया था।
29 जुलाई को भी IMD ने जारी किया था अलर्ट
29 जुलाई को अपने जारी अलर्ट में भी IMD ने भारी बारिश की चेतावनी के साथ इंपैक्ट डालने वाले पूर्वानुमान भी जारी किया था। इस पूर्वानुमान में भूस्खलन और जलभराव शामिल थी। IMD के द्वारा जारी ये पूर्वानुमान सार्वजनिक डोमेन में भी उपलब्ध है और उनकी कई प्रतियां भी लगाई गई हैं।
केरल सरकार ने अमित शाह के बयान को बताया गलत
हालांकि केरल सरकार ने केंद्र सरकार के इस बयान को गलत बताया है। वायनाड में भूस्खलन को लेकर केरल सरकार और कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री अमित शाह ने जो सदन में कहा था कि केंद्र सरकार ने समय रहते अलर्ट किया था। वो कथन गलत था। राज्यसभा में गृहमंत्री के बयान के बाद केरल के सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्रीय गृहमंत्री पर सवाल उठाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 23 से 28 जुलाई के बीच भारतीय मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश के लिए कोई ऑरेंज अलर्ट नहीं जारी की।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




